नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) नए कलर में 20 रुपये का नया नोट जारी करने वाला है। आरबीआई (RBI) ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन (RBI notification of 20 rupees new note) जारी किया। इसमें 20 रुपये का नए नोट को जारी करने की जानकारी के अलावा उसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आरबीआई (RBI) ने इसमें नए नोट के नए कलर सहित तमाम फीचर्स को बदला है। इस 20 रुपये के नए नोट में आरबीई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) के हस्ताक्षर होंगे।

ये होंगे 20 रुपये के नए नोट के फीचर्स (These will be new Features of Rs 20 notes)
आरबीआई (RBI) की तरफ से जारी किए जाने वाले 20 रुपये के इस नए नोट के आगे के हिस्से में बीच महात्मा गांधी का चित्र (Portrait of Mahatma Gandhi) है। साथ ही नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा होगा। इसके अलावा RBI, भारत, India 20 माइक्रो लेटर्स के रूप में लिख होगा। सुरक्षा पट्टी पर भारत और RBI लिखा होगा। नोट के अगले हिस्से पर गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, आरबीआई का प्रतीक चिह्न महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिनी तरफ होगी। नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ होगा। नोट का नंबर बायें से दायीं तरफ बढ़ते आकार में छपा हुआ होगा।
ऐसा होगा 20 रुपये के नोट का पीछे का हिस्सा (This will be the back portion of Rs 20 note)
नोट के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा की पट्टी होगी। नोट के पिछले हिस्से पर एलोरा के गुफाओं का चित्र भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा। नोट 63 मिलीमीटर चौड़ा और 129 मिलीमीटर लंबा होगा।
दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक
आरबीआई नोटिफिकेशन (RBI notification of 20 rupees new note) के मुताबिक, नए 20 रुपये के नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है। महात्मा गांधी की नई सीरीज के इस नोट का रंग हरेपन के साथ पीला होगा। आरबीआई (RBI) ने यह भी कहा है कि नया नोट के जारी होने के बाद भी पुराने नोट चलन में बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें : Consumer Forum : दुकानदार ने ठगा है तो ऐसे वसूले पाई-पाई
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications