यहां पर आपको प्रीमियम स्पेशल ट्रेन के बारे में बताएंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि ये ट्रेन सामान्य ट्रेनों से किस तरह अलग है।
भारतीय रेलवे की शाखा आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए कुछ समय पहले प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों के लिए डायनैमिक फेयर प्राइस की शरुआत की थी। आपको बता दें कि ट्रेन के इन टिकटों के लिए कीमत अन्य ट्रेनों की टिकटों से काफी अलग होती है। IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट irctc.co.in के अनुसार सीटों के बढ़ते रिजर्वेशन की संख्या के अनुसार, उन ट्रेनों के टिकटों की कीमत को बढ़ाया जाता है। जिन यात्रियों को प्रीमियम टिकट बुक कराने हैं वो इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट या एप से बुक करा सकते हैं।
प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन
बता दें के प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन, यात्रा के 15 दिनों पहले शुरु होता है। इसका मतलब है कि यात्री 15 दिन पहले इन ट्रेनों में टिकट बुक करा सकते हैं। जैसे-जैसे इन सीटों की बुकिंग होती जाती है, टिकटों की कीमत भी पहले के मुकाबले ज्यादा होती जाती है। जब इन सीटों के लिए रिजर्वेशन शुरु होता है, तब इनके टिकटों की कीमत सबसे कम होती है जो कि समय के साथ-साथ बढ़ती जाती है। आरक्षित की गई IRCTC की ई-टिकट में यात्री का नाम कैसे बदलें?
एजेंट के द्वारा नहीं बुक करा सकते टिकट
ये टिकट RAC के साथ-साथ कंफर्म पर भी लागू होता है। तो वहीं इन टिकटों को एजेंट के द्वारा बुक नहीं करा सकते हैं। तो वहीं वेटिंग लिस्ट भी नहीं दी जाती है। अगर प्रीमियम ट्रेनों के कैंसिलेशन की बात करें तो यह यात्रियों को इसकी अनुमति नहीं होती है। IRCTC के अनुसार इन ट्रेनों के टिकट केवल एक ही स्थिति में कैंसिल होते हैं, वो तब होते हैं, जब ट्रेन ही रद्द कर दी जाए। IRCTC का i-टिकट कैसे कैंसिल करें, नियम और फीस
नहीं दी जाती कोई छूट
जैसे अन्य ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों और अन्य को छूट दी जाती है, वैसे प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों में छूट नहीं दी जाती है। इसके अलावा अगर ट्रेन में सीट बाकी रह जाती है तो फिर यात्री बुकिंग काउंटर से ऐसी सीटों की बुकिंग करा कर यात्रा का लाभ ले सकता है। प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों में सीटों के मामले में किसी भी तरह के संशोधन की अनुमति नहीं है। IRCTC की नई वेबसाइट, ट्रेन टिकट रिजर्वेशन को लेकर नए नियम
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications