यहां पर आपको बताएंगे कि आरक्षित आईआरसीटीसी की ई-टिकट यात्री का नाम कैसे बदला जा सकता है।
क्या आप ई-टिकट में यात्री का नाम बदलना चाहते हैं IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन संचालन) अब ई-टिकट में यात्री का नाम बदलने की सुविधा प्रदान करता है। आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट- irctc.co.in पर जानकारी दी है की यह बदलाव निकटतम रेलवे आरक्षण कार्यालय पर जा कर करवाया जा सकता है। आईआरसीटीसी ने यह भी बताया कि टिकट में यात्री का नाम बदलने की सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री को ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के समय से 24 घंटे पहले, नजदीकी रेलवे आरक्षण कार्यालय जाना होगा।

यहां उसको 'इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप' का प्रिंट आउट एवं टिकट में शामिल यात्रियों में से किसी एक का पहचान पत्र भी साथ में लाना होगा। आईआरसीटीसी ई-टिकट में यात्री के नाम परिवर्तन के बारे में कुछ बातें बताई गयी हैं जो एक यात्री के लिए जानना ज़रूरी है।
1. अगर यात्री नाम बदलने का आग्रह करता है, तो रेलवे आरक्षण कार्यालय यात्री के आग्रह करने पर नाम बदल सकता है। मौजूदा रेलवे नियमों के अनुसार, ठीक वैसे ही जैसे की काउंटर पर आमने -सामने ली गयी टिकट पर होता है ।
2. कन्फर्म ई-रिजर्वेशन में लिये हुए यात्री का नाम बदलने की सुविधा रेलवे नियमों में दी गयी है, जिनकी पुष्टि इस प्रकार से की गयी है-
A.ट्रेन के प्रस्थान करने से पहले या यात्री 24 घंटे के पहले लिखित में ई-टिकट में नाम बदलवाने का अनुरोध अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन या रिजर्वेशन काउंटर में जाकर कर सकता है। इस अनुरोध को परिवार के अन्य सदस्य जैसे कि पिता, मां, भाई, बहन, बेटे, बेटी, पति और पत्नी को हस्तांतरित कर सकता है। व्यक्ति को नाम बदलवाने के लिए ई-रिजर्वेशन स्लिप का प्रिंट आउट, एक पासपोर्ट साइज की फोटो, आईडी प्रूफ और ब्लड ग्रुप की पहचान कराने वाला एक प्रूफ ओरिजनल और फोटो कॉपी अपने साथ रखना होगा।
B. यात्री सरकारी सेवक हैं वो आरक्षण से संबंधित अधिकारी को 24 घंटे से पहले लिखित में जानकारी प्रदान करके नाम में परिवर्तन के लिए अनुरोध कर सकता है।
3. IRCT के अनुसार इस तरह काअनुरोध केवल एक ही बार मान्य है। यानि कि एक बार की यात्रा में आप एक ही बार इस तरह की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
