यहां पर आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन कैसे एलपीजी गैस सब्सिडी का स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
एलपीजी सब्सिडी को लेकर अक्सर लोगों को परेशान होते देखा है। कोई कहता है कि सब्सिडी के पैसे अकाउंट में नहीं आ रहे हैं तो किसी के खाते में बिना पैसे आए ही क्रेडिट होने का मैसेज आ रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार के द्वारा सभी नागरिकों को घरेलू गैस सिलेंडर पर गैस सब्सिडी देती है। ये सब्सिडी डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम के तहत सीधे आपके खाते में आती है। जिसके बारे में आप सबको जानना जरुरी है।
किसी और के खाते में आ जाती है सब्सिडी
लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में ना आ कर किसी और के अकाउंट में पहुंच गई या कई-कई महीने तक सब्सिडी आपको मिल ही नहीं रही। ऐसी शिकायत कई बार लोगों के द्वारा सुनने में मिली है। तो आपकी इस समस्या का समाधान यहां पर हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे बस कुछ मिनटों में सब्सिडी स्टेट्स को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
LPG सब्सिडी के लिए ऐसे ऑनलाइन करें चेक
अपनी गैस सब्सिडी चेक करने के लिए आपको सबसे पहले www.mylpg.in वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे ही इस वेबसाइट पर आप जाएंगे आपको तीन गैस कंपनियों के नाम दिखेंगे। तो आपको उसी कंपनी पर क्लिक करना है जिसका आपने कनेक्शन ले रखा है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ऑनलाइन फीडबैक का विकल्प दिखेगा। आपको भी मिल सकता है गैस एजेंसी का लाइसेंस, बस करना होगा ये काम
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आईडी रखें पास
जैसे ही आप फीडबैक पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपसे आपका गैस सब्सिडी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एलपीजी आईडी मांगा जाएगा। इस जानकारी को भरते ही आपके सामने आपकी गैस सिब्सडी से जुड़ी सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपको कितनी सब्सिडी मिल रही है और वो किस बैंक खाते में जमा हो रही है। LPG सिलेंडर दुर्घटना इंश्योरेंश, जानें क्लेम करने के नियम और शर्तें
ऐसे करें शिकायत दर्ज
यदि आप ये देखते हैं कि आपकी गैस सब्सिडी किसी और के अकाउंट में जाती है या कई महीनों तक आपके खाते में क्रेडिट नहीं होती है तो आपको ऑनलाइन ही इसकी शिकायत भी दर्ज करानी होगी। आपके द्वारा की गई शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है आप यह भी ऑनलाइन ही देख सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर पर भी 18002333555 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। LPG सिलेंडर के दाम में भारी कटौती, देखें कीमतें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
