यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन म्यूचुअल फंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आज, म्यूचुअल फंड मार्केट निवेशकों को लाभ दे रहा है, इससे यह निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है, आज निवेशकों को पता है कि अपनी राशि कहां लगानी है और कैसे लगानी है। फिर भी, कई बार, निवेशक बाज़ार में आना चाहता है और पैसा लगाना चाहता है लेकिन एजेंट से उसे सही सलाह नहीं मिलती है। अधिकतर म्यूचुअल फंड कंपनियां अपने प्रोडक्टस ऑनलाइन उपलब्ध करवाती हैं, जिसमें कोई परेशानी नहीं है।
म्यूचुअल फंडस में ऑनलाइन निवेश कैसे करें?
1) एएमसी (AMC) वेबसाइट्स
ऑनलाइन निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा है कि ये ऑनलाइन कंपनियां निवेश पर आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेती हैं। फिर भी, इन वेबसाइट्स के माध्यम से निवेश करने पर शुरू में आपको कलेक्शन सेंटर या फंडिंग कंपनी के यहां आवेदन पत्र जमा करवाने जैसे काम करने होंगे।
आसानी से उस फंड हाउस की वेबसाइट से फोरम डाउनलोड करें, इसे भरें, पैन कार्ड की कॉपी और अन्य केवाईसी जैसे जानकारी भरकर इसे जमा करवाएं।
अपना पोर्टफोलियो नंबर और पिन लेने के बाद आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। लेकिन, आपको यह प्रक्रिया हर बार करनी होगी जब भी आप किसी फंड हाउस और कंपनी में निवेश करेंगे। कई जगह आप केवाईसी छोड़ सकते हैं, लेकिन इन पिन नंबर्स को ध्यान रखना थोड़ा परेशानी भरा है।
2) इंडिपेंडेंट पोर्टल्स
निवेशकों के लिए फंड सुपरमार्केट और फंड्स इंडिया जैसे कई पोर्टल्स हैं। ये पोर्टल और वेबसाइट्स आपको ऑनलाइन बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने की सुविधा देती हैं। आपको केवल एक अकाउंट बना है, जो कि फ्री है, इसके बाद आप कई सारी म्यूचुअल फंड स्कीम्स देख सकते हैं।
फंडस खरीदने का तरीका बहुत सरल है। आपको बस सामान्य जानकारी भरनी है, केवाईसी और पैन कार्ड की स्केन कॉपी लगानी है और अन्य खरीदने की जानकारी भरनी हैं। इसके बाद आप कुछ मिनिमम चार्ज देकर डाक्यूमेंट्स मंगवा सकते हैं या इन्हें डाउनलोड कर इनका प्रिंट ले सकते हैं।
फिर भी, अगर आपकी केवाईसी सक्रिय नहीं है, तो ये पोर्टल्स कुछ दस्तावेज़ सत्यापित करेंगे फिर आपको अकाउंट एक्टिव करने देंगे। कुछ पोर्टल्स का वित्तीय संस्थाओं और बैंकों से टाई-अप भी होते हैं ताकि कोई परेशानी नहीं हो।
फ्री सर्विस और कई सारी स्कीम्स एक ही जगह उपलब्ध होने के साथ ही ये पोर्टल्स निवेशकों के लिए झंझट फ्री और यूज़र फ्रेंडली हैं। इसके साथ ही, आप अपनी स्कीम्स और होल्डिंग्स, व पूरे निवेश को जब भी चाहें तब देख सकते हैं।
3) म्यूचुअल फंड में ऑनलाइन निवेश करने के लिए ब्रोकर प्लेटफॉर्म
यदि आपने कभी शेयर्स में निवेश किया है तो आपने देखा होगा कि कुछ ब्रोकर्स अपनी वेबसाइट पर म्यूचुअल फंड स्कीम्स देते हैं। यह सुविधा हर ब्रोकर के पास नहीं होती है, लेकिन कुछ बड़े ब्रोकर्स के म्यूचुअल फंड के लिए बीएसई और एनएसई से टाई-अप होते हैं।
इसका लाभ लेने के लिए, आपको लॉग-इन या साइन-अप करना होता है, स्कीम चुननी होती है और पेमेंट करना होता है। लेकिन यदि आप ऑनलाइन पोर्टल का एक्सेस नहीं कर पाते हैं, तो आप अपने ब्रोकर से इन सेर्विसेज के लिए संपर्क कर सकते हैं।
बहुत सी स्कीम्स उपलब्ध करवाने के साथ ही आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी होती है और आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। अधिकत ब्रोकर्स, ये सेवाएं फ्री में देते हैं, कुछ मिनिमम राशि लेते हैं। लेकिन यह हर ब्रोकर की अलग-अलग होती है।
निष्कर्ष
आप म्यूचुअल फंड्स में ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आप निवेश से पहले नियम व शर्तों को पूरी तरह पढ़ लें। ताकि आपसे कोई गलती न हो और आपको बाद में पछताना न पड़े। SIP के द्वारा निवेश करने के लिए 7 बेस्ट SBI म्यूचुअल फंड स्कीम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications