यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा जारी किए गए 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर आज सभी सरकारी सेवाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्र ने बैंक, एलपीजी, पैन, पीपीएफ, ईपीएफ सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों और खातों के साथ आधार को जोड़ने के लिए अनिवार्य बना दिया है। सरकार के निर्देश के अनुसार, आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से जोड़ना भी अब अनिवार्य है। दूरसंचार विभाग ने पहले ही सभी भारतीय दूरसंचार ऑपरेटरों को अपने सभी मोबाइल नंबर को आधार के साथ जोड़ने के लिए निर्देश दे दिया है।
मोबाइल से आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख
बिना किसी देरी के अपने मोबाइल सेवा को सक्रिय रखने के लिए, आपको अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। अगर कोई भी व्यक्ति 31 मार्च 2018 से पहले मोबाइल नंबर के साथ आधार को जोड़ने में विफल रहता है तो उसका मोबाइल नंबर बंद हो जाएगा। जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि आधार से मोबाइल नंबर को लिंक कराने के लिए कोई फीस भी नहीं लगती है अगर कोई दुकान वाला आपसे पैसे लेता है तो आप अपने मोबाइल कंपनी में फोन कर सकते हैं।
जियो नंबर और आधार
जियो सिम कार्ड लेने के लिए, आधार कार्ड देना अनिवार्य है। यदि जियो सिम लेते समय ही आपने आधार की डिटेल दी थी, लेकिन आपको बायोमीट्रिक नहीं किया गया था, तो आपको अपना जियो सिम आधार से लिंक कराना होगा। लेकिन अगर आपने Jio सिम लेते समय आधार देने के साथ अपना बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन और साथ में उंगलियों को स्कैन कराया था तो आपको दुबारा यह प्रकिया करने की आवश्यकता नहीं है।
जियो ई-केवाइसी
वो जियो ग्राहक, जिन्होंने आधार ई-केवाईसी द्वारा कनेक्शन नहीं लिए हैं, उन्हें अब जियो टेलिकॉम से संदेश मिल रहे हैं। कंपनी के द्वारा भेजे जाने वाले मैसेज और फोन कॉल से बचने के लिए आपको आधार ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरा करना होगा। अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आप अपने आधार कार्ड के साथ निकटतम जिओ स्टोर या रिटेलर पर जा सकते हैं।
ऐसे लिंक करें जियो नंबर को आधार से
यहां पर आपको आधार नंबर से जियो नंबर को लिंक कराने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे-
- सबसे पहले अपने नजदीकी जियो सेंटर या जियो स्टोर पर जाएं
- इसके बाद वहां पर जाकर जियो सेंटर के एग्जीक्यूटिव को अपना जियो नंबर और आधार नंबर बताएं
- जियो एग्जीक्यूटिव आपको 4 अंकों का वेरिफिकेशन कोड आपके मोबाइल नंबर पर प्रदान करेगा
- यह ओटीपी नंबर आपको जियो स्टोर एग्जीक्यूटिव को देना होगा
- उसके बाद आपको अपना बायोमीट्रिक देना होगा
- यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 घंटे के अंदर आपको जियो नंबर पर आधार से जियो नंबर लिंक होने का एक मैसेज आ जाएगा।
IVR के जरिए इस तरह लिंक करें आधार से जियो नंबर
आवीआर प्रक्रिया के तहत आधार को जियो नंबर से लिंक करने या री-वेरिफकेशन करने के आपको अपने मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 14546 पर कॉल करना होगा। जैसे ही आप इसमें कॉल करेंगे आपको कुछ निर्देश दिए जाएंगे, जो कि हम आपको यहां पर बताएंगे-
1-जब आप इस नंबर पर कॉल करेंगे तो आपसे आपकी नागरिकता पूछी जाएगी, कि आप भारतीय हैं या NRI। इसके लिए सही विकल्प चुने।
2-इसके बाद 1 दबाकर अपने फोन नंबर को आधार से लिंक करने की मंजूदी देनी होगी।
3-अब आपको अपना आधार नंबर देना होगा और इसकी पुष्टि के लिए 1 दबाना होगा।
4-ऐसा करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर जो कि आधार से लिंक था उस पर ओटीपी आएगा।
5-अब आपको अपना फोन नंबर डालना होगा।
6-यहां पर टेलीकॉम ऑपरेटर को UIDAI के डाटा बेस से आपका नाम, फोटो और जन्म की जारीख का ब्यौरा लेने को मंजूरी देंगे।
7-ऐसा करने के बाद IVR में आपके नंबर के आखिरी चार अंको को बताया जाएगा, ताकि यह सत्यापित हो जाएगा कि आपने सही नंबर दिया है।
8-अब यदि आपका नंबर सही है, तो जो आपको ओटीपी मिला था उसका उपयोग करना है।
9-आधार मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको 1 दबाना होगा।
10- यदि आपके पास कोई और मोबाइल नंबर भी है तो आप उसे भी 2 दबाकर लिंक कर सकते हैं। इसके बाद IVR के निर्देशन का पालन करना होगा। आपको बता दें कि आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आता है वह मात्र 30 मिनट के लिए मान्य होता है। सिम आधार से लिंक है या नहीं जान जाएंगे खुद, कंपनियां देंगी सुविधा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
