आपके मोबाइल का सिम नंबर आधार से लिंक है या नहीं आप यह खुद जान जाएंगे, क्योंकि आपको टेलीकॉम कंपनियां कुछ ऐसी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। आधार प्रदान करने वाली शाखा UIDAI ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स यानी मोबाइल कंपनियों से अपने ग्राहकों को ऐसी सुविधा प्रदान करने के लिए कहा है। प्रदान की जाने वाली सुविधा के अनुसार ग्राहक यह चेक कर सकेंगे कि उनका सिम नंबर आधार नंबर से लिंक है या नहीं।
आधार मिसयूज की मिली है खबरें
UIDAI को यह जानकारी मिली है कि कुछ रिटेलर्स, ऑपरेटर्स और टेलीकॉम कंपनियों के एजेंट कथित तौर पर आधार ऑथेंटिकेशन सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं। यूआईडीआई ने टेलीकॉम कंपनियों को यह चेतावनी दी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके रिटेलर्स या एजेंट किसी तरह की धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम न दें।
15 मार्च तक मिल सकती है नई सुविधा
यूआईडीएआई ने 15 मार्च तक मोबाइल कंपनियों को अपने ग्राहकों को नई सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इस सुविधा के द्वारा कस्टमर यह भी जान सकेंगे कि उनके मोबाइल नंबर पर जारी या वेरीफाई की गई सूचना किस आधार नंबर के विपरीत यूज की गई है।
31 मार्च से पहले आधार से मोबाइल नंबर कराना होगा लिंक
जैसा की आप जानते हैं कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2018 तक मोबाइल सिम को आधार से लिंक कराना जरुरी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही यह साफ कर चुका है कि इस नियम को लेकर अब कोई राहत नहीं मिलेगी। इसके जरिए सरकार मोबाइल सिम यूज करने वाले व्यक्ति की सही पहचान सुनिश्चित करना चाहती है।
इन सभी चीजों के लिए भी आधार जरुरी
आपको बता दें कि आधार अब न केवल पैन कार्ड से लिंक करना जरुरी है बल्कि, मोबाइल नंबर, बैंक खाते, बीमा पॉलिसी और सभी प्रकार के निवेश जैसे कि म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट सहित सभी बचत योजनाओं को आधार से लिंक करना जरुरी हो गया है। फिर बढ़ सकती है बैंक खाते से आधार लिंक करने की तारीख
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications