अगर आपका पैन कार्ड खो गया है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड के कैसे प्राप्त कर सकते हैं जानिए यहां पर।
पैन कार्ड आपकी लाइफ में एक अहम दस्तावेज होता है। इसके बिना वर्तमान समय में आपके आधे से अधिक काम रुक जाएंगे। वित्तीय लेनदेन, टैक्स भरने, सैलरी प्राप्त करने आदि कामों में तो पैन कार्ड जरुरी ही होता है। इसके अलावा पैनकार्ड एक अहम पहचान पत्र के रुप में भी काम करता है। अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या फिर आप डुप्लीकेट पैन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो इस खबर में आगे आपको सारी प्रक्रिया के बारे में पता चल जाएगा।
सबसे पहले चाहिए पैन नंबर
नया पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपना पुराना और ऑरिजनल पैन नंबर की आवश्यकता होगी। अगर आपको पुराना पैन नंबर याद है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छी बात है। अगर याद नहीं है तो इनकम टैक्स की वेबसाइट https://incometaxindiaefiling.gov.in पर जाकर नो योर पैन पर जाकर पता कर सकते हैं। यहां पर आपको अपना पूरा नाम, पहला नाम, मिडिल नेम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर भरना होगा। इसके बाद आपके पास आपके पास एक ओटीपी नंबर आएगा जिसे आपको यहां पर भरना होगा ऐसा करने के बाद आपको अपना पैन नंबर पता चल जाएगा।
डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई
एक बार आपको पैन नंबर मिल गया तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप या तो ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सबमिट कर सकते हैं या फिर नजदीकी पैन कार्ड सेंटर में जाकर एक आवेदन और साथ में जरुरी डाक्यूमेंट सबमिट करके अप्लाई कर सकते हैं।
किस स्थिति में कर सकते हैं आवेदन
अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, चोरी हो गया है, खराब हो गया है या फिर टूट गया है ऐसी स्थिति में आप नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब आगे जानिए पैन कार्ड को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करें।
पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
पैन कार्ड को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। अगर आपके पास आधार या डिजिटल सिग्नेचर है तो यह काम और भी आसान और जल्दी हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.onlineservices.nsdl.com वेबसाइट पर जाना होगा।
इस वेबसाइट में जाने और ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए आपकी अपनी आईडी बनाना होगा। इसके अपने सारे डॉक्यूमेंट की कॉपी यहां पर अपलोड करनी होगी।
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
ऑनलाइन पैन कार्ड आवेदन करने के लिए आपको ये जरुरी दस्तावेज अपने पास रखने होंगे-
- एड्रेस प्रूफ
- आईडी प्रूफ
- जन्मतिथि का प्रूफ
- डिजिटल फोटो
- डिजिटल सिग्नेचर
एक बार डाक्यूमेंट अपलोड हो गए तो आपको फिर आधार नंबर एंटर करना होगा। उसके बाद ओटीपी नंबर के जरिए आपको इसे वेरिफाई करना होगा। वेरिफिकेशन के दौरान ही आपका आवेदन ई-साइन हो जाएगा। अब आपको ऑनलाइन ही पेमेंट करना होगा जिसके लिए आपको 110 रुपए के आस-पास पैसे देने होंगे। पेमेंट होते ही आपका आवेदन एनएसडीएल के पास पहुंच जाएगा। इसके साथ आपको एक एकनॉलेजमेंट भी मिलेगा। जिसे आप अपने पास प्रिंट निकाल कर या फिर अपनी ई-मेल आईडी में सुरक्षित रख सकते हैं।
अगर देश से बाहर रहने वाले लोग ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो उनके लिए पेमेंट 1020 रुपए के आस-पास करना होगा।
15 से 20 दिन में मिल जाएगा नया पैन कार्ड
जैसे ही आपका आवेदन और सारे डॉक्यूमेंट NSDL को मिल जाएंगे आपके पैन के डिस्पैच होने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी और 2 से 3 सप्ताह में पैन कार्ड आपको मिल जाएगा। क्या करें अगर आपके पास 1 से ज्यादा पैन कार्ड हों?
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications