अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और आप अपना अपने अकाउंट का नेट बैंकिंग शुरु करना चाहते हैं। तो हम आपको यहां पर पूरी प्रक्रिया बताएंगे। एसबीआई की नेट बैंकिंग आप अपने डेबिट कार्ड यानी कि एटीएम से कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है तो चलिए जानते हैं कि कैसे स्टेट बैंक की नेट बैंकिंग को एटीएम के माध्यम से एक्टिवेट कर सकते हैं?
कैसे करें SBI नेट बैंकिंग को डेबिट कार्ड से एक्टिवेट
इसके लिए सबसे पहले तो आपके पास एसबीआई का डेबिट कार्ड होना चाहिए। अगर डेबिट कार्ड है तो आपको स्टेट बैंक के ब्रांच में जाने की जरुरत नहीं होगी। आप यह काम घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एसबीआई की वेबसाइट https://www.onlinesbi.com पर जाना होगा। यहां पर जैसे ही आप जाएंगे तो पर्सनल बैंकिंग और कॉरपोरेट बैंकिंग के दो विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको पर्सनल बैंकिंग में लॉगिन करना होगा।
आईडी और पासवर्ड बनाना होगा
पर्सनल बैंकिंग में लॉगिन करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां पर लिखा होगा क्लिक टू लॉगिन। इसमें क्लिक करने के बाद एक और नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा। अगर आपके पास पहले से कोई किट है तो उसमें यूजर नेम और पासवर्ड दिया होगा जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं अगर नहीं तो रजिस्टर न्यू यूजर पर क्लिक करना होगा और अपनी आईडी एवं पासवर्ड बनाना होगा। उसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
भरना होगा डिटेल
लॉगिन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अकाउंट नंबर, सीआईएफ नंबर, ब्रांच कोड, मोबाइल नंबर आदि डिटेल भरनी होगी। फैसीलिटी रिक्वायर्ड में आप अपने हिसाब से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके बाद आपको कैप्चा भरना होगा, ये सब करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
ओटीपी नंबर
सबमिट बटन में क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल में चार नंबर का एक ओटीपी नंबर आएगा जो कि वेरिफिकेशन के लिए होता है उसे यहां पर डालना होगा। जैसे ही ओटीपी कंफर्म हो जाएगा आपके पास दो ऑप्शन आएंगे- पहला मेरे पास एटीएम है और दूसरा मेरे पास एटीएम नहीं है तो आपको पहले पर क्लिक करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा। SBI लाइफ सेविंग प्लान से जुड़ी हर स्कीम यहां पढ़ें
एटीएम कार्ड डिटेल डालें
ये सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी आईडी रजिस्टर्ड हो जाएंगी और आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें बिलिंग इंफॉर्मेशन और पेमेंट इंफॉर्मेशन दी जाएगी। पेमेंट इंफॉर्मेशन में आपको कार्ड नंबर, अपना नाम, पिन नंबर और कैप्चा भरना होगा और अंत में सबमिट पर क्लिक करते ही पे (PAY) बटन पर क्लिक करने का ऑप्शन आएगा। SBI की चेकबुक ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?
सेव करके रख लें टेम्पररी यूजर आईडी
पूरी प्रक्रिया के बाद नेट बैंकिंग के लिए टेम्पररी यूजर नेम अपने आप क्रिएट होकर आपके सामने आ जाएगा। जिसे आपको सेव करके रखना होगा। इसके बाद नया लॉगिन पासवर्ड बनाना होगा। पासवर्ड बनाते समय आप यहां पर दिए गए जरुरी चीजें पढ़ लें। पासवर्ड को एक बार और कंफर्म करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और इस तरह से इंटरनेट बैंकिंग रजिस्टर्ड हो चुकी है। ऐसे करें SBI में इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications