अक्सर लोग पूछते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक की इंटरनेट बैंकिंग कैसे होती है? तो आज यहां पर हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे आसानी से एसबीआई की नेट बैंकिंग सर्विस में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नेट बैंकिंग करने के लिए आपके पास अपना एटीएम कार्ड और अपने बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए। अगर ये चीजें आपके पास हैं तो आप बहुत ही कम समय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यहां पर बतायी गई जानकारी को स्टेप वाय स्टेप फॉलो करें-
एसबीआई वेबसाइट पर लॉगिन करें
- सबसे पहले आप एसबीआई की वेबसाइट पर जाएं जिसका लिंक https://www.onlinesbi.com/ है।
- उसके बाद इस वेबसाइट के होम पेज पर बाएं साइड में दिख रहे पर्सनल बैकिंग में न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और फिर इसके बाद बॉक्स में Ok पर क्लिक करना है।
- अगले स्टेप में आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा, जिसमें आपको अपना अकाउंट नंबर, सीआईएफ नंबर, ब्रांच कोड, कंट्री, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर फिल करना होगा और फिर फैसिलिटी रिक्वायर्ड में फुल ट्रांजेक्शन राइट्स सलेक्ट कर देना होगा।
- इसके बाद इंटर द टेक्सट एस शोन इन दा इमेज में उसके सामने दिख रही इमेज को कॉलम में भर कर सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। उसे अगले पेज पर भर कर कंफर्म पर क्लिक कर दें।
- उसके बाद अगले पेज में आपको कुछ इस प्रकार का कॉलम मिलेगा जिसमें आपको Have My ATM ऑप्शन को चुन कर सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज पर आपको एटीएम कार्ड वेरिफाई के लिए 1 रुपए का ट्रांजेक्शन करना होगा और जैसे ही एटीएम कार्ड वेरिफाई होगा, वो 1 रुपया आपके पास वापस ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
- एटीएम वेरिफाई के लिए आपको अपनी कार्ड डिटेल्स यानि एटीएम कार्ड नंबर, वैलिड एक्सपायरी डेट, पिन नंबर और इमेज कोड भरकर सबमिट पर क्लिक कर देना है।
टेंपररी नेट बैंकिंग यूजर नेम और पासवर्ड
इसके बाद PAY के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके समाने आपका टेंपररी नेट बैंकिंग यूजर नेम होगा, वो यूजर नेम आपको अपने मोबाइल नंबर पर भी मिल जाएगा। उसके नीचे आपसे पासवर्ड मांगे जाएंगे, तो जो आपको याद रहे वो पासवर्ड दें और इस यूजर नाम एवं पासवर्ड को लिख कर रख लें, क्योंकि अगली बार एसबीआई में लॉगिन करने के लिए आपको इसकी जरुरत होगी।
मोबाइल चालू करके रखें
उसके बाद जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, आपका काम हो जाएगा। आपको अपनी नेट बैंकिंग सर्विस सैक्सेजफुली एक्टिवेट होने का मैसेज मिल जाएगा। इसके लिए जरुरी है कि आपका मोबाइल चालू हालत में हो।
बनाएं नया आईडी और पासवर्ड
इसके बाद आपने जो यूजर नेम और पासवर्ड लिख कर रखा था वह आपको केवल एक बार लॉगिन करने के ही काम आएगा। तो जैसे ही आप लॉगिन करें अपना नया सेक्योर यूजर नेम और पासवर्ड बना लें। इस तरह से से आप एसबीआई नेट बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications