विश्व बाज़ार के संकेतों से कभी-कभी शेयर बाज़ार तेजी से या बहुत तेजी से गिर जाता है। अचानक शेयर बाज़ार के गिरने से निवेशक चिंतित हो जाते हैं। जब भी शेयर बाज़ार गिरता है, पांच ऐसी बातें हैं, जिन्हें टालना आवश्यक है।
1. हड़बड़ाहट में शेयर नहीं बेचें
मूल समस्या यह है कि कोर्इ भी व्यक्ति शेयर बाज़ार के उतार-चढ़ाव का सही पूर्वानुमान नहीं लगा सकता। अत: जब कभी आप शेयर बाज़ार को गिरता हुआ देखते हैं, तब आप शेयर बेचने के लिए प्रवृत हो जाते हैं, जो कि एक गलत कदम होगा। आपको स्थिति को समझे बिना घबराहट में शेयर नहीं बेचने चाहिये।
माना कि आपने दो माह पहले रिलायंस का शेयर रु 990.00 के भाव से खरीदा था। अब आप तेजी से गिरने वाले और चढ़ने वाले शेयर के बारें में जानकारी प्राप्त करें। इस तरह यदि सोमवार को मार्केट प्राइस 8 प्रतिशत गिरा है।
पढ़ें- महिलाओं के लिये स्मॉल बिजनेस आईडिया
अब यदि आप यह मान कर चलते हैं कि शेयर ज्यादा नहीं गिरे उसके पहले ही अपनी लागत वसूल लें, तो यह एक गलत कदम होगा। अत: कभी घबराहट में शेयर नहीं बेचें। जब तक आप इस बात पर संतुष्ट नहीं हो जाय कि मोर्केट में सुधार आते ही शेयर अपनी गति प्राप्त कर लेगा।
2. भरपायी करने के चक्कर में न रहें
एक दूसरी गलती जो निवेशक अक्सर करते हैं वह यह है कि जब भी किसी शेयर के भाव निरन्तर गिरने लगते हैं- औसत करने के लिए हर गिरावट पर शेयर खरीदने लगते हैं। उदाहरण के लिए टाटा मोटर स्क्रीप को लें। यह शेयर 606 से 330 तक गिर गया है। अब यदि आप हर गिरावट पर औसत करने के प्रयोजन से इस शेयर को खरीदते रहेंगे तो आपका नुकसान बढ़ता ही जायेगा, क्योंकि इसका बॉटम क्या होगा, इसका किसी को पता नहीं है।
3. भविष्यवाणी और विकल्पों से दूर रहें
जब भाव तेजी से गिरते हैं, तब एक बात छोटे निवेशकों को अवश्य ध्यान रखनी चाहिये कि वे हमेशा वे किसी भी प्रकार की भविष्यवाणी के चक्कर में न पड़ें और साथ ही नये विकल्पों से दूर रहना चाहिये। क्योंकि ऐसे दुविधाजनक समय में बहुत ज्यादा जोखिम रहता है।
4. शार्ट सेलिंग
इस आशा के साथ कि मार्केट और गिरेगा शार्ट सेलिंग नहीं करनी चाहिये। यदि मार्केट अचानक यू टर्न ले लेगा, तो इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है।
5. प्रतीक्षा करें जब तक सब सेटेल नहीं हो जाये
यह सभी बिन्दु यह सलाह देते हैं कि न तो शेयर खरीदे, न बैचे और न ही शार्ट सेलिंग करें। ऐसी परिस्थतियों में आपको क्या करना चाहियें ? इस समय आपको कुछ नहीं करना चाहिये। बाज़ार छोटे निवेशकों को निवेश करने के लिए कर्इ अवसर देता हैं, जब आप लम्बी अवधि के लिए शेयर बाज़ार में निवेश कर सकते हैं। अत: छोटे निवेशक शांति से उस समय का इंतज़ार करें, जब बाज़ार अनिश्चितता वाले माहौल से उब कर पूर्व स्थिति में आ जाता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications
