
पैन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन
पैन संबंधित सेवाओं में सुधार करने के लिए आयकर विभाग ने यूटीआई इन्वेस्टर सर्विसेज लिमिटेड (UTIISL) को अधिकृत टीआईएन सुविधा केन्द्रों से उन सभी शहरों और कस्बों में आईटी पैन सेवा केंद्र स्थापित करने व प्रबंधित करने के लिए अधिकृत किया है जहां आयकर कार्यालय है। बड़े शहरों में पैन आवेदकों की सुविधा के लिए, UTIISL ने अधिक से अधिक पैन सेवा केंद्र स्थापित किए हैं और इसी तरह वहां एक से अधिक टीआईएन सुविधा केंद्र हैं ।
पैन के लिए आवेदन कैसे करना चाहिए?
पैन का आवेदन केवल फार्म 49A पर ही किया जाना चाहिए। पैन आवेदन (फॉर्म 49A) आयकर विभाग या UTIISL या एनएसडीएल की वेबसाइट (www.incometaxindia.gov.in,www.utiisl.co.in या tin.nsdl.com) से डाउनलोड किया जा सकता है या स्थानीय प्रिंटर द्वारा मुद्रित या फोटोकॉपी (A4 आकार के 70 जीएसएम कागज पर) किया जा सकता है या किसी अन्य स्रोत से प्राप्त किया जा सकता है। यह फॉर्म आईटी पैन सेवा केन्द्रों और टिन सुविधा केन्द्रों पर भी उपलब्ध है।
आवेदन करने के बाद आपको एक नंबर दिया जाता है, जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका पैनकार्ड बनने की प्रक्रिया का स्टेटस क्या है। यानी पैन कार्ड घर पहुंचने में कितने दिन लगेंगे, आदि। पैन कार्ड बनवाने में 150 से 200 रुपए तक खर्च आता है।
पैन कार्ड के फायदे
1. आयकर में हर प्रकार की गड़बडि़यों या दिक्कतों से बचाता है यह कार्ड।
2. आप किसी भी सरकारी या निजी संस्था में इस कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा जारी यह कार्ड हर जगह मान्य होता है। सरकारी दफ्तर से लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस तक और बस से लेकर ट्रेन तक।
3. सिर्फ फुल टाइम ही नहीं बल्कि पार्ट टाइम जॉब में भी पैन कार्ड प्रस्तुत करने से आपका भुगतान आसान हो जाता है।
4. यदि आप कहीं पार्ट टाइम बेसिस पर या अस्थाई रूप से काम करते हैं तो पैन कार्ड प्रस्तुत करने से आप वित्तीय वर्ष के अंत में अपना टीडीएस क्लेम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications