नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि वे घाटे में चल रही हैं। कर्ज में डूबी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि वह 1 दिसंबर से अपनी मोबाइल सर्विसेज के रेट बढ़ाएगी। जी हां कंपनी ने कहा कि मार्च 2020 तक देश की 100 करोड़ आबादी को 4 जी सेवायें उपलब्ध कराने के लिए क्षमता और कवरेज दायरें में तेजी से बढोतरी की जा रही है। हाल ही में कंपनी को करीब 50,921 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि कंपनी 30 सितंबर को खत्म दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा नुकसान सहने वाली भारतीय कॉर्पोरेट कंपनी बन गई है। जून तिमाही में भी कंपनी ने 4,873.9 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया था।
वहीं कंपनी ने पिछले साल सितंबर तिमाही में 4,973.8 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया था। इन नतीजों के बाद कंपनी ने कहा कि यदि सरकार की ओर से राहत नहीं मिल पाई और वैधानिक उपचार के अनुकूल परिणाम नहीं मिले, तो कंपनी को कारोबार बंद करना पड़ सकता है। हालांकि बाद में कंपनी भारत में कारोबार बंद करने के बयान से पीछे हट गई थी। वहीं वोडाफोन आइडिया को एजीआर के तौर पर दूरसंचार विभाग को करीब 54,184 करोड़ रुपए अदा करने हैं। जियो का कमाल: लैंडलाइन पर आई कॉल का जवाब दें स्मार्टफोन से ये भी पढ़ें
जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर वोडाफोन आइडिया के शेयर चढ़कर बंद हुए। शेयरों में बढ़ोत्तरी की वजह सरकार की ओर से संभावित आर्थिक छूट रही। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान दिया था कि सरकार नहीं चाहती है कि कोई भी टेलीकॉम कंपनी भारत में अपना ऑपरेशन न बंद करे। इसके बाद वोडाफोन के स्टॉक में तेजी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। वोडाफोन आइडिया सोमवार को स्टॉक मार्केट पर करीब 24.66 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ बंद हुए। अच्छी खबर: बिना प्रोसेसिंग फीस के होम लोन दे रही ये कंपनी, जल्द उठाएं फायदा ये भी पढ़ें
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मुताबिक, जून 2016 से दिसंबर, 2017 के बीच देश में मोबाइल डाटा की दरों में 95% की तेज गिरावट दर्ज की गई है। अब मोबाइल डाटा 11.78 रुपए प्रति गीगाबाइट (जीबी) के औसत दाम में उपलब्ध है। मोबाइल कॉल की दरें भी 60% गिरकर करीब 19 पैसे प्रति मिनट हो गई हैं। Vodafone की स्थिति नाजुक, भारत में समेट सकती है कारोबार ये भी पढ़ें
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित