रिलायंस जियो अपनी सर्विस को भी लगातार बेहतर बना रहा है। कंपनी ने इंटरनेट को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक भी पहुंचाया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो अपनी सर्विस को भी लगातार बेहतर बना रहा है। कंपनी ने इंटरनेट को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक भी पहुंचाया है। जियो भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। अब जियो ने अपनी लैंडलाइन सेवा को अपडेट किया है, जिसको फाइबर के साथ लॉन्च किया था। इस अपडेट के जरिए यूजर्स लैंडलाइन पर आने वाली कॉल का जवाब अपने फोन से दे सकेंगे। इसके साथ ही अब, फिक्स्ड लाइन नंबर का इस्तेमाल करके विडियो कॉल भी कर सकते हैं। Jio की बैलेंस और वैलिडिटी ऐसे करें चेक, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

जानें क्या है जियोकॉल एप
जियो कॉल एप (पहले Jio4Gvoice नाम था) के साथ अब आप अपने स्मार्टफोन के माध्यम से अपना फिक्स्ड लाइन नंबर यूज करके एचडी ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन में एक ऐक्टिव जियो सिम कार्ड और फिक्स्ड लाइन कनेक्टिविटी के साथ जियो फाइबर कनेक्शन होना चाहिए। जियोकॉल एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है।
जियोकॉल एप से इस तरह करें कॉल
इस सर्विस का लाभ लेने के लिए आपको अपने 10 डिजिट के फिक्स्ड लाइन नंबर को जियोकॉल ऐप पर 'फिक्स्डलाइन प्रोफाइल' चुनकर कॉन्फिगर करना होगा। एक बार इनेबल होने के बाद आप स्मार्टफोन का यूज करके अपने फिक्स्ड लाइन नंबर से कॉल कर सकेंगे या रिसीव कर सकेंगे। यह ऐप आपको अपने जियो फाइबर कनेक्टेड टीवी से विडियो और कॉन्फ्रेंस कॉल करने की भी सुविधा देता है।
जियोकॉल एप के जरिए मिलेगी एसएमएस और ग्रुप चैक की सुविधा
जियोकॉल एप में आपको आरसीएस की सुविधा भी मिलती है, जिसमें एसएमएस, रिच कॉल, ग्रुप चैट, फाइल और लोकेशन शेयरिंग, डूडल्स और स्टिकर्स जैसे फीचर्स हैं। हालांकि, इन फीचर्स का मजा लेने के लिए आपके पास एक ऐक्टिव जियो सिम और एक स्पेसिफिक मोबाइल प्रोफाइल होना जरूरी है। इसके अलावा आपके कॉन्टैक्ट्स में भी आरसीएस होना चाहिए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
