नई दिल्ली: अब आपको घर बैठे ही डीजल मंगवाने का मौका मिलेगा। जी हां अब तक आप ऑनलाइन या एप के जरिये खाना, मोबाइल, कपड़े आदि ऑर्डर देकर मंगाते थे। लेकिन अब आप घर बैठे डीजल भी मंगवा सकेंगे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी भारतीय पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने नोएडा से मोबाइल पेट्रोल पंप की शुरुआत की है।
नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क
दिल्ली-एनसीआर में यह पहला पेट्रोल पंप है जो घर बैठे डीजल उपलब्ध कराएगा। कंपनी ने यह सेवा नोएडा के शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह पेट्रोल पंप (सेक्टर-95) से शुरू की है। बीपीसीएल के अनुसार, डीजल होम डिलवरी सेवा का लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में तैयार और बन रहे हाउसिंग सोसाइटी, मॉल, छोटे बड़े अस्पताल, बैंक, बड़े ट्रांसपोर्टर, कंस्ट्रक्शन साइट, इंडस्ट्री को मिलेगी। खास बात है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
फिल नाऊ एप के जरिये उपभोक्ता घर बैठे डीजल मंगाने की बुकिंग कर सकते हैं। मगर इस बात का भी ध्यान रखें कि एप के जरिये डीजल मंगाने के लिए कम से कम 100 लीटर की बुकिंग करनी होगी। मोबाइल पेट्रोल पंप 4000 लीटर का फ्यूल टैंक होगा। मोबाइल पेट्रोल पंप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बीपीसीएल के सेल्स अधिकारी कीर्ति कुमार ने बताया कि अभी इस सेवा की शुरुआत इंडस्ट्रियल, मॉल, अस्पताल आदि के लिए शुरू की गई है। लेकिन, सरकार की योजना जल्द ही इसे आम लोगों के लिए भी शुरू करने की है। इंस्टेंट लोन : 1 लाख रुपये के लिए देना होगा 1.35 फीसदी ब्याज ये भी पढ़ें
जानकारी दें कि इस योजना का लक्ष्य पारदर्शी तरीके से डीजल की घर-घर डिलवरी करना है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसमें कोई गड़बड़ी की संभावना नहीं है क्योंकि यह मोबाइल पेट्रोल पंप जियो फेसिंग तकनीक से जुड़ा है। इससे तय जगह पर ही रीफिलिंग की सुविधा मिलेगी। बीच में कहीं इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। गूगल प्लेस्टोर व आईओएस से ‘फिल नाऊ एप' को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद यह एप लोकेशन ट्रैकिंग का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प का चयन करने के बाद आपकी लोकेशन कंपनी के सर्वर के साथ जुड़ जाएगी। इसके बाद आप आसानी से डीजल के लिए ऑर्डर कर पाएंगे। आईआरसीटीसी लाया शानदार हनीमून पैकज, जल्द कराएं बुकिंग ये भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार एप के जरिये डीजल की बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओें को वितरण से 10 मिनट पहले एसएमएस से जानकारी दी जाएगी। डीजल टैंकर 500 मीटर की दूरी होने पर एसएमएस से गाड़ी आने की सूचना उपभोक्ता के मोबाइल पर मिल जाएगी। घर बैठे डीजल मांगने वाले उपभोक्ताओं को आसान भुगतान विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। उपभोक्ता अपने यूपीआई एप, मोबाइल वॉलेट, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, एनईएफटी, आरटीजीएस आदि के जरिये भुगतान कर सकेंगे। इतना ही नहीं उपभोक्ता के पास मोबाइल पेट्रोल पंप के जरिये किए गए सभी तरह के लेन-देन का रिकॉर्ड भी मुहैया कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट सेल: सस्ते में मोबाइल खरीदने का आखिरी मौका, जल्दी करें ये भी पढ़ें
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति