यदि आप सोना खरीदने की सोच रहें हैं तो यह आपके लिए बहुत ही बेहतर समय है। पिछले 3 महीने में दिल्‍ली के हाजिर मार्केट में सोने की कीमतें 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर अपने साढ़े 4 महीने की सीमा रेखा को पार कर गया है। तो वहीं पिछले 3 महीने में वायदा बाजार में सोने में करीब 1700 रुपए की गिरावट रही है। इसके अलावा डॉलर के वैल्‍यू में यह पिछले 3 माह में 100 डॉलर प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हो चुका है।

Advertisement

इस वजह से आयी कमी

एक्‍सपर्ट के अनुसार सोने के भाव में कमी का कारण भारत सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी है जिसकी वजह से सोने पर निगेटिव असर हुआ है। इसके अलावा यूएस फेड द्वारा ब्‍याज दरें बढ़ाने की संभावना के चलते सोने को लेकर सेंटीमेंट निगेटिव बना है।

और भी सस्‍ता हो सकता है सोना

रिर्पोट्स के अनुसार सरकार सोने पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी कम करने का विचार कर रही है। इम्‍पोर्ट ड्यूटी कम होने का असर सोने के दाम पर पड़ेगा और कीमत नीचे आएगी। फेड द्वारा ब्‍याज दरें बढ़ाने और यूएस में नए टैक्‍स रिफॉर्म को मंजूरी मिलने से भी सोना और सस्‍ता हो सकता है। आगे की स्‍लाइड में देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम।

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

यहां पर आपको दिल्‍ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद और चंडीगढ़ सहित अन्‍य 10 बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम बताए जाएंगे।

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क। जाने-माने ज्वेलर्स की टॉप 7 गोल्ड सेविंग स्कीम्स