टैक्स कटौती से बचने के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना या एससीएसएस वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पसंदीदा निवेश योजना है। यह सरकार द्वारा प्रदान की गई एक योजना है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम निवेश करने वाले वरिष्ठ नागरिक की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप है। आप पोस्ट ऑफिस में या किसी मान्यताप्राप्त पीएसयू बैंकों और निजी बैंकों के साथ वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खोल सकते हैं।
एक वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाते को खोलने के लिए जमाकर्ता को किसी भी डिपॉजिट ऑफिस में जाकर फॉर्म ए में आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको खाता खोलने के लिए फॉर्म ए भरना होगा। इसके साथ ही उस व्यक्ति को उम्र का प्रमाण भी प्रदान करना पड़ता है और कम से कम हजार रुपए की राशि जमा करनी पड़ती है। यदि जमा राशि एक लाख से कम है, तो इसे नकद में स्वीकार किया जाता है। यदि यह 1 लाख रुपये से अधिक है तो उसे या तो चेक या डीडी के रुप में देना होता है।
SCSS खाता खोलने के लिए आपको 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ की जरुरत पड़ेगी। उम्र प्रमाण पत्र के लिए पासपोर्ट, सीनियर सिटीजन कार्ड और ग्राम पंचायत/जिला पंचायत/एमसी के द्वारा प्रमाणित बर्थ सर्टिफिकेट की जरुरत होगी। साथ ही वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आपको जमा करना पड़ सकता है। इसके अलावा एड्रेस और पहचान पत्र भी आवश्यक होगा। आवेदनकर्ता को केवाइसी अपडेट के लिए ये सारे डाक्यूमेंट अपने साथ रखने होंगे। क्या आप पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं के बारे में जानते हैं?
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में पैसे निवेश करने की एक सीमा होती है। जिसमें कि मिनिमम राशि 1000 रुपए हो सकती है और मैक्सिम 15 लाख रुपए। एक आदमी 1 से अधिक खाते खुलवा सकता है जिसमें से एक खाता तो स्वयं का होगा तो वहीं दूसरा ज्वाइंट खाता पति/पत्नी का हो सकता है। आप एक से अधिक खाता तब स्वयं के खाते और ज्वाइंट खाते को मिलाकर जब तक राशि 15 लाख तक नहीं हो जाती तब तक आप कोई अन्य खाता इस योजना के अंतर्गत नहीं खुलवा सकते हैं। निवेश के लिए बेहतर है NSC बचत योजना
वरिष्ठ नागरिक बचत खाते का कार्यकाल स्वयं से नहीं बढ़ाया जाएगा। लेकिन 5 साल की परिपक्वता के बाद आप 3 साल की अवधि के लिए इसे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको परिपक्वता की तारीख से एक वर्ष के भीतर फॉर्म बी जमा करना होगा। ऐसे विस्तारित खाते बिना किसी दंड के एक वर्ष के विस्तार के बाद बंद किए जा सकते हैं। 6 वें वर्ष के पूरा होने के बाद, किसी भी दंड के बिना राशि वापस ले सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में रीकरिंग डिपॉजिट (RD) कैसे खोलें?
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान