Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक निवास जिलिंगगोड़ा में कहा कि नौकरी में हर हाल में 75 % स्थानीय को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने इस लिए जो कानून बनाया है, उसका हर हाल में पालन करना होगा। सीएम सोरेन यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार समुचित कदम उठा रही है। सीएम चंपई सोरेन ने अपने गांव जिलिंगगोड़ा करीबी परिजन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए आए हैं।

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली-पानी, सड़क समेत तमाम आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जाएगा। यहां औद्योगिक समूहों को सरकार की तरफ से कई रियायत और सुविधाएं दी जाएंगी, लेकिन तमाम कंपनियों और संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्थानीयों को 75 % नौकरी देनी होगी।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड पब्लिक कमिशन के पेपर लीक प्रकरण में एसआइटी टीम का गठन किया गया है। और बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी होगा। शासकीय नियुक्ति की प्रक्रिया में भी बदलाव लाया जाएगा, ताकि शासकीय नौकरी भी लोगों को मिले और किसी प्रकार की परेशानी युवाओं को ना हो। यानी जब कभी भी सरकारी नौकरी को लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ होती है, तो मामला न्यायालय में चला जाता है। कैसे युवाओं को न्याय मिले, इस पर भी सरकार देख रही है।
सोरेन ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जो खनिज संसाधनों के मामले में बेहद संपन्न है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि इसका लाभ इस राज्य को नहीं मिल रहा है। आज भी यहां के ग्रामीण इलाकों की स्थित ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें कैक्टस से आमदनी बढ़ाएंगे झारखंड के किसान, बंजर जमीन को मिलेगा नवजीवन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
