नई दिल्ली, जुलाई 8। आगामी 14 जुलाई 2021 को निवेश का बड़ा मौका लेकर जोमैटो आ रहा है। जोमैटो अपना आईपीओ लांच कर रहा है। जोमैटो का यह आईपीओ 14 जुलाई को लांच होगा और इसमें 16 जुलाई तक निवेश किया जा सकेगा। ऐसा माना जा रहा है कि जोमैटो का आईपीओ इसी माह के अंत तक शेयर बाजार में लिस्ट भी हो जाएगा। जोमैटो ने अपने आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया और क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया) को आईपीओ बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में चुना है।
जानिए जोमैटो आईपीओ का प्राइस बैंड
जोमैटो के आईपीओ के प्राइस बैंड के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह 72 रुपये से लेकर 76 रुपये के बीच रह सकता है। वहीं जोमैटो ने अपने आईपीओ का आकार भी बढ़ाया है। अब जोमैटो शेयर बाजार से करीब 9,375 करोड़ रुपये जुटाएगी।
जानिए कितने शेयर के लिए न्यूनतम करना होगा निवेश
जोमैटो के आईपीओ में अगर आप शेयर खरीदना चाहते हैं, तो आपको न्यूनतम 195 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। वहीं रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवदेन कर सकते हैं।
जानिए आईपीओ के बाद कितनी हो जाएगी जोमैटो की वैल्यूएशन
जोमैटो का शेयर जैसे ही एनएसई और बीएसई में लिस्ट होगा, इसकी वैल्यूएशन करीब 8 अरब डॉलर से लेकर 10 अरब डॉलर (60 हजार करोड़ रुपये से लेकर 75 हजार करोड़ रुपये) के बीच रह सकती है। वित्तीय वर्ष 2020 में जोमैटो की आय बढ़कर 2960 करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: RBI ने तय किया ₹15,334 का रिडेम्पशन प्राइस, अगली विंडो की तारीख भी जानें

सेबी का बड़ा फैसला: एंजेल फंड्स के लिए डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक का मिला समय

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
