नई दिल्ली। अगर आप एप्पल के आईफोन सहित अन्य कोई भी प्रॉडक्ट खरीदना चाहते हैं, तो आपको जीरो कॉस्ट ईएमआई पर लोन मिल सकता है। यह सुविधा फाइनेंस कंपनी जेस्टमनी ने दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत अगर कोई एप्पल का प्रोडक्ट खरीदना चाहता है तो उसे जीरो कॉस्ट ईएमआई सुविधा के साथ लोन दिया जाएगा। जेस्ट मनी ने इसके लिए एप्पल के साथ एक करार किया है। इसके अलावा जेस्टमनी ने एक और ऑफर भी इसी त्योहारी सीजन में दिया है। इसके तहत 30,000 रुपये तक का कैशबैक भी पाया जा सकता है। आइये जानते हैं क्या है यह पूरा ऑफर।
जानिए कैसे ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ
अगर कोई इस सुविधा का लाभ लेना चाहता है तो उसे जेस्ट मनी की वेबसाइट पर पहले साइन इन करना होगा। इसके बाद वहां पर अपना प्रोफाइन बनाएं। फिर आपको आपको अपना डिजिटल केवाईसी कराना होगा। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, आप जीरो कॉस्ट ईएमआई पर एप्पल सहित कई अन्य कंपनियों के सामान इसी तरह से खरीद सकेंगे।
बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले भी उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा
जेस्ट मनी कंपनी ने कहा है कि अगर किसी की क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी ऐसे ग्राहक को भी डिजिटल केवाईसी के बाद यह सुविधा दे दी जाएगगी। इसके लिए किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है। वहीं कस्टमर एप्पल का कोई भी प्रोडक्ट खरीदते समय रीपेमेंट प्लान को भी अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।
पूरी तरह से पेपरलेस है प्रक्रिया
जेस्ट मनी ने अपनी पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाया है। हालांकि कस्टमर चाहें तो इसे मैनुअली भी कर सकता है। कंपनी के अनुसार जेस्ट मनी और एप्पल ने मिलकर कई जीरो कॉस्ट ईएमआई ऑफर लॉन्च किए हैं। इसके तहत आईफोन 12, आईफोन 11, आईपैड के अलावा एप्पल के अन्य प्रोडक्ट भी जीरो कॉस्ट ईएमआई या बाई नाऊ, पे लेटर विकल्प के तहत खरीदे जा सकते हैं।
जानें जेस्ट मनी के 30,000 रुपये के कैशबैक ऑफर को
जेस्टमनी ने इसी के साथ 30,000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया है। इस कैशबैक का फायदा 14 नवंबर 2020 तक खरीदारी कर उठाया जा सकता है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार इस ऑफर के तहत 3 इनाम रखे गए हैं। पहले में 30,000 रुपये का कैशबैक ऑफर है तो दूसरे में 20,000 रुपये का और तीसरे में 10,000 रुपये का। इस कैशबैक का फायदा उठाने के लिए आपको जेस्टमनी से किस्तों में खरीदारी की सुविधा लेनी होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications