Zero Balance Saving Account: यदि आपके पास सेविंग अकाउंट है और उसे जीरो बैलेंस है तो भी अब घबराने की जरूरत नहीं है। कई बैंकों के अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी होता है और यदि ग्राहक ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनको जुर्माना भरना पड़ता है। हालांकि, अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जीरो बैलेंस बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉज़िट (BSBD) खातों के लिए मुफ्त सेवाओं का विस्तार किया है।
इस संबंध में आरबीआई ने बैंकों को दिशानिर्देश दिए हैं कि वे इन खातों को सामान्य बचत खातों के समान ही मानें और सेवाएं प्रदान करें। ग्राहक के लिखित या ऑनलाइन आवेदन पर, बैंकों को 7 दिनों के भीतर सामान्य बचत खाते को BSBD खाते में बदलना होगा। ये निर्देश अगले साल 1 अप्रैल से लागू होंगे।
सेविंग अकाउंट का BSBD में बदल सकेंगे ग्राहक
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, आरबीआई ने कहा है कि ग्राहक के अनुरोध पर मौजूदा बचत खातों को भी बीएसबीडी खाते में बदला जा सकता है। नए नियमों के अनुसार, हर बीएसबीडी खाते में नकद जमा करने और ऑनलाइन या चेक से पैसा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। अब ग्राहक महीने में कितनी भी बार पैसा जमा कर सकेंगे, जिस पर कोई रोक नहीं होगी।

ये सुविधाएं सिर्फ़ ग्राहक के अनुरोध पर मिलेंगी और बैंक इन्हें खाता खोलने या चलाने की शर्त नहीं बना सकते। मौजूदा BSBD खाताधारकों को भी अनुरोध करने पर ये नई मुफ्त सुविधाएं प्राप्त होंगी। बैंक अतिरिक्त सुविधाएं दे सकते हैं, पर उनके लिए 'न्यूनतम बैलेंस' की शर्त नहीं थोपेंगे। खाताधारक अपनी इच्छानुसार इन्हें चुन सकते हैं, तथा BSBD खाता खोलने के लिए कोई प्रारंभिक जमा आवश्यक नहीं है।
बैंकों ने RBI को दिए थे ये अहम सुझाव
बैंकों ने सुझाव दिया था कि बीएसबीडी खाते खोलने के लिए ग्राहकों की आय और प्रोफाइल के आधार पर कुछ शर्तें तय की जाएं। लेकिन रिजर्व बैंक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। आरबीआई का कहना था कि ऐसी शर्तें बीएसबीडी खाते के मूल उद्देश्य को खत्म कर देंगी, जिसका लक्ष्य सभी के लिए एक सस्ता बैंकिंग उत्पाद उपलब्ध कराना है।
बैंकों ने इन खातों के मनी लॉन्ड्रिंग जैसे संभावित दुरुपयोग की आशंका जताते हुए इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाओं पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे आरबीआई ने अस्वीकार कर दिया। हालांकि, जोखिम कम करने के इरादे से नाबालिगों के खातों में पैसे जमा करने या बैलेंस रखने पर कुछ पाबंदियां लगाने की बैंकों की मांग को रिजर्व बैंक ने मान लिया है।
BSBD खाताधारकों को अब मिलेंगी ये सुविधाएं
- ग्राहकों को बिना किसी सालाना चार्ज के एटीएम या एटीएम-कम-डेबिट कार्ड मिलेगा।
- साल में कम से कम 25 पन्नों वाली चेक बुक, फ्री इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग और फ्री पासबुक या मंथली स्टेटमेंट भी मिलेगा।
- महीने में कम से कम चार बार पैसा निकालना फ्री होगा।
- डिजिटल पेमेंट- जैसे कार्ड स्वाइप (PoS), NEFT, RTGS, UPI और IMPS को इन चार बार की लिमिट में नहीं गिना जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
