नयी दिल्ली। सावधि जमा (एफडी) बैंकों या एनबीएफसी की तरफ से पेश किया वाला एक निवेश माध्यम है, जिसमें निवेशकों को रेगुलर बचत खाते के मुकाबले अधिक ब्याज मिलता है। एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले निवेश इंस्ट्रूमेंट में से एक है। बैंक एफडी पर आपका रिटर्न निश्चित होता है। आपको पता होता है कि कब और कितना ब्याज मिलेगा। सबसे बड़ी बात है सुरक्षा। एफडी में आपका पैसा सुरक्षित और रिटर्न फिक्स रहता है। जबकि इक्विटी शेयर बाजार जैसे ऑप्शन में जोखिम काफी होता है। अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बताएंगे उन 6 बैंकों के बारे में जहां आपको सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा और इसी से आपका पैसा सबसे जल्दी होगा।
एक साल में मिलने वाला ब्याज :
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.50 फीसदी
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक : 7.25 फीसदी
- आरबीएल बैंक : 7.20 फीसदी
- इंडसइंड बैंक : 7.00 फीसदी
- डीसीबी बैंक : 6.75 फीसदी
- यस बैंक : 7 फीसदी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 फीसदी)
दो साल में मिलेगा इतना ब्याज :
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.50 फीसदी
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक : 7.25 फीसदी
- आरबीएल बैंक : 7.25 फीसदी
- डीसीबी बैंक : 7.20 फीसदी
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7 फीसदी
- यस बैंक : 7 फीसदी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 फीसदी)
तीन साल के लिए सबसे अधिक ब्याज दर :
- आरबीएल बैंक : 7.50 फीसदी
- डीसीबी बैंक : 7.35 फीसदी
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक : 7.25 फीसदी
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.25 फीसदी
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.25 फीसदी
- यस बैंक : 7 फीसदी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 फीसदी)
5 सालों में कितनी होगी कमाई :
- डीसीबी बैंक : 7.35 फीसदी
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक : 7.25 फीसदी
- आरबीएल बैंक : 7.15 फीसदी
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.00 फीसदी
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक : 6.75 फीसदी
- यस बैंक : 7 फीसदी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 फीसदी)
एसबीआई कितना दे रहा एफडी पर ब्याज
पिछले महीने एसबीआई, जो देश का सबसे बड़ा बैंक है, ने एफडी पर दो बार ब्याज दरें घटाईं। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक ही महीने में दूसरी बार झटका देते हुए 28 मई को एफडी पर ब्याज दरें कम कर दी। बैंक ने तब सभी अवधियों के लिए एफडी पर 0.40 फीसदी या 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करने का ऐलान किया था। एसबीआई की नई एफडी दरें 27 मई से लागू हो गई हैं। 28 मई से पहले एसबीआई ने 3 साल तक की एफडी के लिए ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी। तब बैंक की नई ब्याज दरें 12 मई से लागू हुई थीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
