नयी दिल्ली। जन धन योजना एक खास सरकारी स्कीम है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाने के लिए की थी, मगर समय के साथ इसमें और भी बहुत से फायदे जन धन खाताधारकों को दिए गए। इस समय कोरोनावायरस के कारण लॉकजाउन चल रहा है। मजदूर और दिहाड़ी या रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम से रोजगार चलाने वालों के सामने आर्थिक दिक्कतें आने लगीं। इसी के मद्देनजर सरकार ने जन धन खाताधारकों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने जन धन योजना के तहत खुले 20.4 करोड़ महिलाओं के खाते में बतौर आर्थिक सहायता अगले तीन महीनों तक हर महीने 500 रुपये भेजने शुरू किए हैं। इन महिला खाताधारकों को 3 से 9 अप्रैल तक ये पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। जिन खाताधारकों का आखिरी खाता नंबर 0 या 1 है उन्हें 3 अप्रैल और 2 या 3 अंतिम खाता नंबर वालों 4 अप्रैल को पैसे भेज दिए गये। 4 या 5 अंतिम खाता संख्या वालों को 7 अप्रैल, 6 या 7 अंक वालों को 8 अप्रैल और 8 या 9 संख्या वालों को 9 अप्रैल को पैसे भेजे जाएंगे।
ओवरड्राफ्ट की है सुविधा
बता दें कि अगर आपका जन धन खाता है तो आप ओवरड्राफ्ट के जरिए अपने खाते से 10000 रुपये तक निकाल सकते हैं। मगर ये सुविधा जन धन खाते के कुछ महीनों तक सही से रखरखाव के बाद ही मिलती है। एक नयी रिपोर्ट के अनुसार सरकार जन धन खातों पर ओवरड्राफ्ट की लिमिट बढ़ सकती है। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंकों को जल्दी ही आदेश दिया जा सकता है। इसके अलावा ओवरड्राफ्ट की सुविधा अन्य बचत खातों पर भी दी जा सकती है। इससे सरकार का उद्देश्य लॉकडाउन में उन लोगों को फायदा पहुंचाना है, जिन्हें फ्री राशन और सिलेंडर या जन धन खाते में पैसों का फायदा नहीं मिला है।
जन धन योजना के अन्य फायदे :
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं
- 30000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है
- देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा
- 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर
- सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में
- बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान
- जमा राशि पर ब्याज मिलता है
- ये योजना ग्रामीण और शहरी सभी लोगों के लिए है
कब हुई योजना की शुरुआत
देश के गरीब और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों को बैंकिंग सुविधा मुहैया करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के पहले साल में ही प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने इस योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 को की थी, जबकि इसका शुभारंभ 28 अगस्त 2014 को किया गया था। इस योजना के तहत पीएम मोदी का उद्देश्य हर परिवार के लिए एक बैंक खाता खोलने का था। समय बीतने के साथ ही इस योजना में सरकार ने कई लाभ शामिल किये या उनका विस्तार किया। जनधन योजना के अंतर्गत 10 साल से कम उम्र के बच्चे का खाता भी खुलवाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications