मौजूदा हालात हो देखते हुए पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। लोगों की नौकरियां भी छूट रही है।
नई दिल्ली: मौजूदा हालात हो देखते हुए पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। लोगों की नौकरियां भी छूट रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अगर आप भी खुद के बिजनेस का ऑप्शन देख रहे तो आज ही ये खबर जरुर पढ़ें। आर्थिक सुस्ती में नौकरी की अनिश्चितता के बीच लोग बिजनेस को तरजीह दे रहे हैं। तो चलिए हम अपनी इस खबर के जरिए आपको बताएंगे कि घर की छत से कैसे लाखों की कमाई की जा सकती है।

छत से करें लाखों की मोटी कमाई
आप अपने घर से कमाई शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास किसी शहर में एक मकान है और उसकी छत खाली पड़ी है तो आप कुछ ऐसे काम को शुरू कर सकते हैं जिससे घर बैठे मोटी कमाई की जा सकेगी। आप इस छत को किराए पर भी दे सकते हैं। आपको नहीं मालूम होगा लेकिन कई बिजनेस इंडस्ट्रीज आपको छत के लिए अच्छा खासा प्लान और पैसा ऑफर करती हैं जिसके तहत आपको वो मोटी रकम भी देती हैं। मार्केट में कई ऐसी एजेंसिया है जो आपको आपकी छत की जगह के अनुसार बिजनेस प्रोवाइड करा सकती हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि कुछ बैंक आपको व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन भी देते हैं।
टैरेस पर करें सोलर प्लांट
इस समय सोलर पावर एनर्जी का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप सोलर एनर्जी से जुड़े काम शुरू करते हैं तो आपको काफी मुनाफा हो सकता है। अगर आपके पास अच्छी खासी बड़ी छत है तो आप उसमें सोलर पावर प्लांट लगा सकते हैं। इस काम में आपको सरकार की तरफ से भी मदद मिलेगी। सोलर प्लांट लगाने से आपको दोगुना फायदा होगा एक तो आप खुद के लिए बिजली का बिल बचा सकते हैं और इससे बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप ये बिजनेस शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने एरिया की डिस्कॉम से संपर्क करना होगा, जो आपके घर पर एक मीटर लगा देगी, जिससे यह पता चलेगा कि आपने डिस्कॉम को कितनी बिजली बेची। हर शहर में सोलर प्लांट की कमाई वहां के सोलर पॉलिसी पर निर्भर करती है। अगर आप दिल्ली में निवास करते हैं और एक प्लांट लगाते हैं तो आपको प्रति यूनिट 5.60 रुपये के आधार पर डिस्कॉम पैमेंट करती है। एक बार सोलर प्लांट लगाकर आप 25 साल तक रिटर्न ले सकते हैं।
टैरेस फार्मिंग में कमाएं पैसा
टैरेस फार्मिंग इंडिया में लगातार पॉपुलर हो रही है। इसके लिए बिल्डिंग की छत पर ग्रीन हाउस बनाना होगा। बढ़ते प्रदूषण और रोज रोज खाद्य पदार्थों में मिलावट की खबरों से परेशान जनता अब अपने घरों में फार्मिंग को बढ़ावा दे रही है। इससे उन्हें प्रदूषण और मिलावट से दूर साफ सुधरी और ऑर्गेनिक तरीकों से उगाई गई सब्जियां मिल जाती है। अगर आपके पास एक बड़ी छत है तो आप फार्मिंग का काम शुरू करके फल और सब्जियां उगा सकते हैं। अगर आप बड़ी मात्रा में सब्जी और फलों का उत्पादन करते हैं तो आप एक डिलीवरी ब्यॉय को भी रख सकते हैं।
मोबाइल टावर के जरिए करें कमाएं
अगर आपकी बिल्डिंग की छत खाली है तो आप उसे मोबाइल कंपनियों को किराए पर दे सकते हैं। जी हां छत पर मोबाइल टावर लगाने का भी कंपनी मोटी रकम किराए के तौर पर देती हैं। अगर आपके पास एक छोटी छत भी है तो भी आप किसी कंपनी को मोबाइल टावर लागने के लिए किराए पर छत दे सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इसके लिए आपको अपने पड़ोसियों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी लेना होगा और स्थानीय नगर निगम से भी इजाजत लेनी पड़ेगी। मोबाइल टावर की कोई फिक्स कमाई नहीं है यह कंपनी पर निर्भर करता है कि वह कितना पेमेंट करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications