Credit Card: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का यूज करते हैं तो आपको इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए, जी हां 15 जनवरी 2020 को आरबीआई ने गाइडलाइन शुरू करके ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी साझा की थी। आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिजिकल टचप्वाइंट्स से ही एटीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

आज के समय में हर कोई डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हे कई सारी चीजों के बारे में नहीं पता होता है, चलिए आज हम आपको बताते हैं जब डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेते हैं, तब उसमें आपको ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विकल्प डिसेबल रहता है, हालांकि ऐसे समय में आप उसका यूज सिर्फ पीओएस या एटीएम मशीन के द्वारा ही किया जा सकता है।
क्या है डिसेबल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
आपको बता दें जब भी आप नए कार्ड को लेते हैं तो उसे सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन डिसएबल को रखा जाता है। हालांकि, 15 जनवरी 2020 को आरबीआई ने गाइडलाइन शुरू करके ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी साझा की थी। जिसमें सभी ग्राहकों को बताया गया था, कि आपके कार्ड की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिजिकल टचप्वाइंट्स से ही आप एटीएम का यूज कर पाएंगे।
वहीं कई ग्राहकों को इसके बारे में नहीं पता है, लेकिन अगर आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो सबसे इसको एक्टिव रखना होगा। कई बार इसकी जानकारी न होने के कारण आपके साथ धोखाधड़ी होने के मामले बढ़ सकते हैं, वहीं अगर आपका कार्ड कहीं गिर जाता है और किसी के हाथ में लग जाता है, ऐसे समय में ग्राहक को इसके बारे में जानकारी नहीं है, कि उसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एक्टिव है या नहीं है तो भी ग्राहक के लिए खतरा हो सकता है।
ऐसे करें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन शुरू
आज के समय लोग हर तरीके से पैसों का लेनदेन करना पसंद करते हैं वहीं आप भी आसानी से ऐसा कर सकते हैं। आपको बता दें आप ये काम ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से कर सकते हैं। अगर आप इस काम को ऑफलाइन माध्यम से करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके लिए आपको अपने बैंक जाने के जरूरत होगी। जिसके बाद आप अकाउंट की डिटेल और कार्ड की जानकारी के बाद इस काम को शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं इस काम को आप अगर ऑनलाइन करते हैं तो आपको बैंक की ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा, जहां से लॉग इन करना होगा उसके बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन खुल जाएंगे, वही जिसके बाद आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साथ इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन को भी शुरू कर सकते हैं। इन सभी जानकारियों को भरने के बाद आप क्रेडिट कार्ड के खर्चों की एक लिमिट को ऑनलाइन सेट कर सकते हैं।
अगर जानकारी नहीं है तो मत करें ये काम
कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करनी नहीं आती है और ऐसा करने में उन्हे काफी दिक्कत होती है, तो ऐसे में आपको डिसएबल मोड को एक्टिव नहीं करना चाहिए उसे डिसएबल ही रहने देना चाहिए। अगर आप इस चीज को फॉलो करते हैं तो आपके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं हो सकती है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications