Year Ender 2025: साल 2025 आम जनता के लिए आर्थिक रूप से काफी महत्वपूर्ण रहा। इस वर्ष सरकार और वित्तीय संस्थानों ने कई बड़े फैसले लिए, जिनका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा। बैंकिंग नियमों, डिजिटल पेमेंट्स, टैक्स स्लैब या पेंशन-ग्रैच्युटी में हुए बदलावों ने आम आदमी की वित्तीय स्थिति को प्रभावित किया।

इन तमाम बदलावों से आम लोगों और खास कर मिडिल क्लास के लोगों को काफी फायदा हुआ है। तो तलिए जानते हैं 2025 में GST से लेकर इनकम टैक्स तक कौन से 7 बड़े आर्थिक बदलाव हुए हैं...
2025 में इन नियमों में हुए अहम बदलाव
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ज़ीरो बैलेंस खातों पर अतिरिक्त सुविधाएं दीं। अब इन खातों पर UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसी सभी डिजिटल भुगतान सेवाएँ मुफ्त मिलेंगी। ATM कार्ड पर सालाना शुल्क भी माफ, जिससे अच्छी बचत होगी।
- बैंक खातों में नॉमिनी नियमों में बदलाव आया। खाताधारक अब एक के बजाय चार नॉमिनी तक जोड़ सकते हैं, राशि वितरण भी तय होगा।
- चेक क्लियरिंग प्रक्रिया में सुधार हुआ है। अब चेक जमा करने पर एक ही दिन में बैंक अकाउंट में राशि क्रेडिट होगी, धन तक पहुंच तेज होगी।
- 1 अप्रैल से 'यूपीएस' (UPS) पेंशन योजना लागू हुई, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है। 25 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी को अंतिम 12 माह की औसत मूल सैलरी का 50 प्रतिशत पेंशन मिलेगा।
- टैक्स सिस्टम में इस वर्ष महत्वपूर्ण बदलाव हुए। नए टैक्स स्लैब के अनुसार, ₹12 लाख तक की वार्षिक आय पर अब कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। सितंबर में सरकार ने जीएसटी (GST) नियमों में भी संशोधन किए। देश में अब 5% और 18% के दो जीएसटी स्लैब होंगे। वहीं, लक्जरी/हानिकारक उत्पादों पर 40% तक जीएसटी होगा।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS नियमों में भी बदलाव हुए। अब ब्याज आय पर TDS की सीमा ₹1 लाख कर दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा।
- आधार कार्ड से संबंधित नियमों में कई संशोधन हुए। अब आधार में कई अपडेट घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकेंगे। छोटे बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट एक साल तक निःशुल्क रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications