नई दिल्ली, फरवरी 18। आजकल के समय में क्रिप्टोकरेंसी पर निवेश पर काफी जोर दिया जा रहा है। दूसरी तरफ सरकार भी तेजी से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर फैसले कर रही है। इसका एक सीधा सा मतलब है कि इस वक्त देश में क्रिप्टोकरेंसी गैर कानूनी रही गई है। ऐसा इसलिए कि अगर किसी ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर कमाई की है, तो उस पर इनकम टैक्स देना होगा। और इनकम टैक्स उसी पर देना होता है, जो कमाई गैर कानूनी न हो। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन क्रिप्टोकरेंसी ने जमकर कमाई कराई है। ऐसी ही एक क्रिप्टोकरेंसी है, जिसने बस एक बार किए गए निवेश को सीधे सीधे 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बना दिया है। आइये इस क्रिप्टोकरेंसी के बारे में लेते हैं पूरी जानकारी।
ये है रिप्पल क्रिप्टोकरेंसी
रिप्पल क्रिप्टोकरेंसी या एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी एक ही हैं। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी में केवल 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है। इस प्रकार से इस निवेश पर करीब 13736 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस 1 लाख रुपये में आज से 5 साल पहले आपको 238223.22467 एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी मिली होंगी। इस वक्त 1 एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत करीब 58.08 रुपये है। ऐसे में इस 1 लाख रुपये के निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.38 करोड़ रुपये है।
अब जानिए सिप माध्मय से निवेश कैसे बना 1 करोड़ रुपये।
एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी में सिप का कितना मिला फायदा
अगर किसी ने रिप्पल क्रिप्टोकरेंसी या एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी में सिप माध्मय से निवेश किया होता तो वह भी करोड़पति बन सकता था। लेकिन यह निवेश काफी ज्यादा होता। ऐसा इसलिए है कि आज से 5 साल पहले एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी का रेट काफी कम था, ऐसे में सिंगल निवेश से ही इसने करोड़पति बना दिया। लेकिन बाद में इसका रेट लगातार बढ़ता ही रहा। ऐसे में सिप के निवेश से करोड़पति तो बने, लेकिन निवेश काफी ज्यादा करना पड़ा है।
ये हैं सिप माध्मय से एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का डिटेल
अगर किसी ने आज से 5 साल पहले एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी में 1000 रुपये रोज (डेली सिप) का निवेश किया होगा तो उसको कुल मिलाकर 1,826,000 रुपये का निवेश करना पड़ा होगा। एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी में इस डेली सिप से निवेशक के आस आज की तारीख में करीब 195841.61298 एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी होंगी। इस वक्त एक एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी का रेट 58.08 रुपये चल रहा है। ऐसे में निवेश की कुल वैल्यू 1.13 करोड़ रुपये हो गई होगी। इस प्रकार निवेश को करीब 523 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न मिला होगा।
अब जानिए कितने रुपये की वीकली सिप बना देती करोड़पति।
एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी की वीकली सिप से जानें कैसे बने करोड़पति
अगर किसी ने आज से 5 साल पहले एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी में 7000 रुपये की वीकली सिप शुरू की होगी, तो वह भी करोड़पति हो गया है। इन 5 साल में कुल मिलाकर करीब 1,820,000 रुपये का निवेश हुआ होगा। वहीं इस निवेश से 188084.38944 एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी निवेशक को मिली होंगी। इस वक्त 1 एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी का रेट 58.08 रुपये रुपये है, इस प्रकार इस पूरे निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.09 करोड़ रुपये है। वहीं अगर देखा जाए तो औसतन 503 फीसदी का रिटर्न मिला है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications