नई दिल्ली। कोई देश मजबूत है या कमजोर, यह उसकी सैनिक ताकत से ही तय नहीं होता है। इस मजबूती के लिए उसका आर्थिक रूप से मजबूत होना भी जरूरी होता है। जहां सैनिक रूप से मजबूती से सैनिक और हथियार को आधार मानाा जाता है, वैसे ही आर्थिक मजबूती के लिए उस देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक आधार होता है। इस नजरिए से देखा जाए तो भारत पाकिस्तान से काफी अच्छी स्थिति में है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार जहां दुनिया में अब पांचवें नंबर पर आ गया है, वहीं स्वर्ण भंडार के मामले में भारत की स्थिति नौवें नंबर पर आ चुकी है। लेकिन अगर इन मामलों में पाकिस्तान की स्थिति देखेंगे तो तरस आ जाएगा।
पहले जानें भारत और पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति
विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति के मामले में भारत और पाकिस्तान की कोई तुलना ही नहीं बनती है। 31 जुलाई 2020 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 12 अरब डॉलर बढ़कर 534.57 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। इसके चलते भारत विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में दुनिया का टॉप 5 देश बन गया है। वहीं पाकिस्तान का इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 12 अरब डॉलर ही है। यहां पर याद रखने की बात यह है कि 31 जुलाई 2020 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक हफ्ते में ही करीब 12 अरब डॉलर बढ़ा था।
आइये अब जानते हैं भारत और पाकिस्तान के गोल्ड रिजर्व के आंकड़े
ताजा आंकड़ों के अनुसार गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत इस वक्त टॉप 10 देशों की लिस्ट में अपना स्थान बना चुका है। भारत दुनिया का नौवां सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाला देश इस वक्त बन चुका है। वहीं पाकिस्तान की स्थिति इस मामले में भी खराब ही है। पाकिस्तान का गोल्ड रिजर्व के मामले में इस वक्त दुनिया में 43वां स्थान है। ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत का गोल्ड रिजर्व इस वक्त 657.7 टन है। वहीं पाकिस्तान का गोल्ड रिजर्व इस वक्त करीब 64.6 टन है। इस मामले में भी पाकिस्तान की स्थिति काफी खराब है। भारत के पास पाकिस्तान से करीब 10 गुना ज्यादा बड़ा गोल्ड रिजर्व है।
आइये जानते हैं दुनिया के टॉप 10 गोल्ड रिवर्ज वाले देशों की लिस्ट
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्लूजीसी) के अनुसार अमेरिका के पास सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व है। इस लिहाज से अमेरिका गोल्ड रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में पहले स्थान पर है। अमेरिका का गोल्ड रिजर्व 8133.5 मेट्रिक टन है। अमेरिका के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की हिस्सेदारी करीब 79 फीसदी है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में जर्मनी दूसरे नंबर पर
जर्मनी गोल्ड रिजर्व यानी स्वर्ण भंडार के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। जर्मनी के पास 3,363.6 मेट्रिक टन का गोल्ड रिजर्व है। जर्मनी का यह गोल्ड रिजर्व उसके विदेशी मुद्रा भंडार 75.6 फीसदी हिस्सा है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में इटली तीसरे नंबर पर
इटली के गोल्ड रिजर्व के मामले में तीसरे नंबर पर है। इटली के पास कुल गोल्ड रिजर्व यानी स्वर्ण कोष 2,451.8 मेट्रिक टन है। इटली के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी करीब 71.3 फीसदी है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में फ्रांस चौथे नंबर पर
फ्रांस स्वर्ण भंडार के मामले में चौथे स्थान पर है। फ्रांस के पास कुल 2,436 मेट्रिक टन गोल्ड रिजर्व है। फ्रांस के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी करीब 65.5 फीसदी है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में रूस पांचवें स्थान पर
रूस स्वर्ण भंडार के मामले में पांचवे स्थान पर है। रूस के पास 2,299.9 मेट्रिक टन गोल्ड रिजर्व है। रूस के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी करीब 23 फीसदी है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में चीन का छठवां स्थान
चीन गोल्ड रिजर्व के मामले में छठवें स्थान पर है। चीन के पास 1,948.3 मेट्रिक टन गोल्ड रिजर्व है। चीन के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी करीब 3.4 फीसदी है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में स्विट्जरलैंड सातवें स्थान पर
स्विट्जरलैंड गोल्ड रिजर्व यानी स्वर्ण भंडार के मामले में सातवें स्थान पर है। स्विट्जरलैंड के पास कुल गोल्ड रिजर्व 1,040 मेट्रिक टन है। स्विट्जरलैंड के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी 6.5 फीसदी है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में जापान आठवें स्थान पर
जापान गोल्ड रिजर्व के मामले में 8वें नंबर पर है। जापान के पास कुल गोल्ड रिजर्व 765.2 मेट्रिक टन है। जापान के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी 3.2 फीसदी है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत नौवें स्थान पर
भारत गोल्ड रिजर्व के मामले में 9वें स्थान पर है। भारत के पास कुल गोल्ड रिजर्व 657.7 मेट्रिक टन है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी 7.5 फीसदी है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में नीदरलैंड दसवें स्थान पर
नीदरलैंड गोल्ड रिजर्व के मामले में 10वें स्थान पर है। नीदरलैंड के पास कुल गोल्ड रिजर्व 612.5 मेट्रिक टन है। नीदरलैंड के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 71.4 फीसदी है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications