नई दिल्ली, फरवरी 13। कम मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश पर जोखिम अधिक रहता है। क्योंकि ऐसी कंपनियों में अस्थिरता रहती है। मगर बड़ी कंपनियां अधिक स्थिर रहती हैं। उनके मुनाफे और कमाई स्थिर रहते हैं। पर ये बात भी है कि लार्ज कैप यानी बड़ी कंपनियों के मुकाबले छोटी कंपनियां कम समय में ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं। इसलिए यदि आप जोखिम ले सकते हैं तो स्मॉल कैप में निवेश करें ताकि ज्यादा रिटर्न मिले। हम यहां एक ऐसी ही कंपनी की जानकारी देंगे, जिसने एक साल में निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया है और उनके केवल 50 हजार रु को 10 लाख रु बना दिया है।
सिंधु ट्रेड लिंक्स
सिंधु ट्रेड लिंक्स को 22 जुलाई 1992 को 'भंडारी कंसल्टेंसी एंड फाइनेंस लिमिटेड' के नाम से शुरू किया गया था। कंपनी छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन और रसद में काम करने वाली प्रमुख कंपनियो में से एक है। कंपनी के पास परिवहन और लोडिंग सेवाओं के लिए भारी उपकरण मौजूद हैं। यह छत्तीसगढ़ में दो पेट्रोल पंप भी चला रही है। कंपनी की सहायक कंपनियों में सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड, इंडस ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड, हरिभूमि कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, इंडस ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड और परममित्र रिसोर्सेज पीटीई लिमिटेड शामिल हैं।
निवेशकों पर बरसाया पैसा
सिंधु ट्रेड लिंक्स का शेयर काफी कमाल का रहा है। इसका शेयर बीते एक साल में भारी मुनाफा करा चुका है। बीते ठीक एक साल में सिंधु ट्रेड लिंक्स का शेयर 2,009.85 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी निवेशकों का पैसा 20 गुना से अधिक कर दिया है। इस हिसाब से एक साल पहले अगर किसी ने कंपनी के 50000 रु के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज 10 लाख रु से अधिक होती।
कहां से कहां पहुंचा शेयर
सिंधु ट्रेड लिंक्स का शेयर एक साल पहले 15 फरवरी 2021 को 6.60 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यह 139.25 रु पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 7,157.12 करोड़ रु है। बीते 52 हफ्तों में इसका उच्चतम स्तर 147.55 रु और सबसे निचला स्तर 5.32 रु रहा है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयर ने 14.6 फीसदी रिटर्न दिया।
6 महीनों का रिटर्न
सिंधु ट्रेड लिंक्स का शेयर 6 महीनों में काफी भारी रिटर्न दे चुका है। इसका शेयर बीते 6 महीनों में भारी मुनाफा करा चुका है। 6 महीनों में सिंधु ट्रेड लिंक्स का शेयर 1278.71 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी निवेशकों का पैसा 12 गुना से अधिक कर दिया है। इस हिसाब से 6 महीने पहले अगर किसी ने कंपनी के 50000 रु के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज 6 लाख रु से अधिक होती।
3 महीनों का रिटर्न
सिंधु ट्रेड लिंक्स का 3 महीनों में भी पैसा डबल कर चुका है। इसने निवेशकों को इस अवधि में 133 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 2 गुना से अधिक हो गया है। इस हिसाब से एक साल पहले अगर किसी ने कंपनी के 50000 रु के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज 1.15 लाख रु से अधिक होती। इस शेयर का एक महीने का रिटर्न भी 57.04 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications