Mahila Samman Savings Certificate: मोदी सरकार ने पिछले बजट में एक अनोखी स्कीम लांच की थी। लेकिन इस स्कीम का ज्यादा प्रचार न हो पाने से महिलाएं इसका पूरा फायदा नहीं उठा पा रही हैं। आइये जानते हैं कि यह महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम क्या है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में केवल महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में ब्याज भी काफी अच्छा दिया जा रहा है।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में महिला या नाबालिग लड़की की तरफ से कोई महिला ही निवेश कर सकती है। इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। वहीं 100 रुपये के गुणांक में अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है।
जहां तक महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में ब्याज की बात है तो यह 7.5 प्रतिशत दिया जा रहा है। इस स्कीम में अधिकतम 2 साल के लिए निवेश किया जा सकता है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट अगर एक बार लिया जाता है तो अगला निवेश करने के लिए कम से कम 3 माह बाद ही किया जा सकेगा। इस स्कीम में कितने भी बार निवेश जा सकता है, लेकिन ध्यान रखना है कि कुल निवेश 2 लाख रुपये से ज्यादा का न हो।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में निवेश के लिए केवाई कराना जरूरी है। इसलिए निवेश करने वाली महिला के पास आधार और पेन कार्ड जरूर होना चाहिए।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में अगर 10,000 रुपये का निवेश किया जाता है तो 2 साल बार मैच्योरिटी के वक्त 11,602 रुपये मिलेगा। इस स्कीम में ब्याज तिमाही दिया जाता है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर किया जा सकता है। अगर पहले से ही पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है, तो भुगतान वहां से हो सकता है। अगर सेविंग अकाउंट नहीं है, तो चेक या कैश देकर महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
