नई दिल्ली, सितंबर 03। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कई तरह के बचत खाते पेश करता है। इन्हीं में से एक है 'माईसैलेरी अकाउंट'। ये माईसैलेरी अकाउंट पर कई लाभ और सुविधाएं देता है। आप भी पीएनबी में अपना वेतन खाता खोल सकते हैं और बैंक की तरफ से पेश किए जाने वाले फायदों का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnb.india पर लॉग इन कर सकते हैं। बता दें कि पीएनबी के माईसैलेरी अकाउंट के तहत 20 लाख रु तक का फायदा मिलता है। आगे जानिए कैसे।
मिलेंगे 5 बड़े फायदे
इस खाते पर विभिन्न लाभ उपलब्ध हैं। इनमें जीरो शुरुआती डिपॉजिट, स्वीप फैसिलिटी, ओवरड्राफ्ट सुविधा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और फ्री क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
कौन खुलला सकता है ये खाता
केंद्र / राज्य सरकार / पीएसयू / सरकारी-अर्ध सरकारी निगम / बहुराष्ट्रीय कंपनियों / प्रतिष्ठित संस्थानों / प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट / प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के रेगुलर कर्मचारी पीएनबी में माई सैलेरी अकाउंट खुलवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए ये खाता उपलब्ध नहीं है।
खातों के वेरिएंट्स
बता दें कि पीएनबी माईसैलेरी अकाउंट के कुछ वेरिएंट्स हैं। ये वेरिएंट्स प्रति माह ग्रॉस सैलेरी के आधार पर तय किए गए हैं। इनमें सिल्वर - 10,000 रुपये और उससे अधिक 25,000 रुपये तक, गोल्ड - 25,001 रुपये और उससे अधिक 75,000 रुपये तक, प्रीमियम - 75,001 रुपये और उससे अधिक 150000 रुपये तक और प्लेटिनम - 1,50,001 रुपये और उससे अधिक शामिल हैं।
नॉमिनेशन की मिलेगी सुविधा
पीएनबी अपने माईसैलेरी अकाउंट में एक और खास सुविधा देता है। इस खाते के लिए नॉमिनेशन की भी सुविधा है। और भी कई बैंक हैं, जिनके पास सैलेरी अकाउंट की सुविधा है। सभी के खातों के अलग-अलग फायदे हो सकते हैं। पीएनबी के खाते के फायदे काफी बेहतर हैं।
ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का फायदा
विभिन्न वेरिएंट के लिए ओवरड्राफ्ट की भी सीमा हैं। इनमें सिल्वर के लिए 50000 रु, गोल्ड के लिए 150000 रु, प्रीमियम के लिए 225000 रु और प्लेटिनम के लिए 300000 रु तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा है।
क्या होता है ओवरड्राफ्ट
यह एक वित्तीय सुविधा या इंस्ट्रूमेंट है जो खाताधारक को अपने बैंक खाते (बचत या चालू) से जरूरत के समय पैसे निकालने में सक्षम बनाता है, फिर भले ही उनके खाते में कोई बैलेंस हो या न हो। किसी भी अन्य क्रेडिट सुविधा की तरह, जब कोई खाताधारक ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाता है तो बैंक ब्याज दर लगाता है।
कब मिलेगा 20 लाख रु का फायदा
पीएनबी के इस खाते में पर्सनल या एक्सीडेंटल बीमा कवरेज (पीएआई) के तहत 20 लाख रु तक का फायदा दिया जाता है। खाते पर विभिन्न कैटेगरी के लिए पीएआई कवरेज लिमिट अलग अलग और अधिकतम 20 लाख रुपये तक है। बैंक बीमा कंपनी से सभी प्रकार के लिए 18 लाख रुपये का बीमा कवर लेगा। मगर आपको ये फायदा तब ही मिलेगा जब कैलेंडर तिमाही में लगातार दो महीनों के लिए खाते में वेतन जमा किया गया हो। आपको खाते की अधिक जानकारी (https://www.pnbindia.in/salary-saving-products.html) पर मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications