SIP vs RD: अगर आप छोटी-छोटी बचत करके बड़ा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो आपके पास दो विकल्प हैं। पहला- SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान और दूसरा RD यानी रेकरिंग डिपॉजिट। दोनों में ही आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं। फर्क बस इतना है कि आरडी बैंक या पोस्ट ऑफिस में तय ब्याज पर सुरक्षित रिटर्न देती है।

जबकि SIP म्यूचुअल फंड से जुड़ा होता है और बाजार के हिसाब से ज्यादा मुनाफा भी दे सकता है। लेकिन अब सवाल यह है कि अगर आप हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं, तो आपको सबसे पहले करोड़पति कौन बनाएगा? तो आइए समझते हैं पूरा कैलकुलेशन।
SIP और RD में से कौन बेहतर है?
- SIP- यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। चूंकि यह शेयर बाजार से जुड़ा है, इसलिए इसमें उतार-चढ़ाव होता रहता है। लंबी अवधि में आपको औसतन 12% से 15% तक का रिटर्न मिल सकता है।
- RD- यह बैंक या डाकघर में खोला जाता है। इसकी ब्याज दर निश्चित होती है। आमतौर पर इसमें 6-7% ब्याज मिलता है। खास बात यह है कि यह सुरक्षित है।
SIP का कैलकुलेशन समझें
अगर आप हर महीने 5,000 रुपये जमा करते हैं, जिससे आपको औसतन 15% वार्षिक रिटर्न मिलता है। अगर आप 10 सालों के लिए 5,000 रुपये हर महीने जमा करते है को 10 साल बाद लगभग 15% के अनुमान के साथ 14,06,298 रुपये जमा हो जाएंगे, जिसमें 6,00,000 रुपये आप जमा करेंगे। जबकि 8,06,298 रुपये का आपको ब्याज का लाभ मिलेगा।
अगर आप 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो आपको 22 साल तक हर महीने 5000 रुपये जमा करने होंगे। इसमें आपका कुल निवेश 13,20,000 रुपये होगा। इसमें आपको 1,05,19,631 रुपये मिलेंगे। इसमें आपका मुनाफा 91,99,631 रुपये होगा।
RD का कैलकुलेशन समझें
अगर आप हर महीने 5,000 रुपये जमा करते हैं, जिससे आपको औसतन 7% वार्षिक रिटर्न मिलता है। अगर आप 10 सालों के लिए 5,000 रुपये हर महीने जमा करते है को 10 साल बाद लगभग 7% के अनुमान के साथ 8,79,030 रुपये जमा हो जाएंगे, जिसमें 6,00,000 रुपये आप जमा करेंगे। जबकि 2,79,030 रुपये का आपको ब्याज का लाभ मिलेगा।
अगर आप आरडी से 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो आपको 35 साल 5 महीने तक हर महीने 5000 रुपये जमा करने होंगे। इस दौरान आप 21 लाख 30 हजार रुपये जमा करेंगे और आपको 1 करोड़ 5 हजार रुपये का रिटर्न फंड मिलेगा। जिसमें आपको 78,75,000 रुपये का मुनाफा होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications