Suzlon Vs Yes Bank: सुजलॉन एनर्जी का शेयर और यस बैंक के शेयर में निवेशकों की काफी रुचि रहती है। इसका मुख्य कारण है कि यह दोनों शेयर बाजार में कभी अपने अपने सेक्टर के प्रमुख शेयर थे, और दोनों के रेट काफी कम हैं। ऐसे में निवेशकों को लगता है कि यह शेयर तेजी से ऊपर जाएंगे और काफी कमाई कराएंगे।
लेकिन क्या यह सच है, इसे जानने के लिए शेयर बाजार के जानकारों की राय पर नजर डालना चाहिए। शेयर बाजार के जानकार दोनों शेयरों के बारे में अलग अलग राय रखते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि दोनों में कौन सा शेयर जानकारों की राय में निवेश के लिए अच्छा है।

जहां तक यस बैंक की बात है तो यह शेयर काफी समय से पिटा हुआ चल रहा है। यह अलग बात है कि नए मैनेजमेंट ने यह बैंक को काफी हद तक संभाल लिया है। लेकिन अभी भी यह पूरी तरह से रास्त पर नहीं आया है। जहां तक यस बैंक के शेयर के रेट की बात है तो यह बीते कारोबारी दिवस पर कहां था आइये पहले इसे जानें
यस बैंक के शेयर का लेटेस्ट रेट
- शुक्रवार का क्लोजिंग रेट : 17.35 रुपये
- शुक्रवार का हाई रेट : 17.60 रुपये
- शुक्रवार का लो रेट : 16.70 रुपये
- 1 साल का हाई रेट : 24.75 रुपये
- 1 साल का लो रेट : 12.25 रुपये
वहीं जहां तक रिटर्न की बात है तो यस बैंक के शेयर का 1 माह का रिटर्न 1.46 प्रतिशत है। वहीं यस बैंक के शेयर का 3 माह का रिटर्न 6.44 प्रतिशत है। इसके अलावा यस बैंक के शेयर ने 1 साल में केवल 6.12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं यस बैंक के शेयर का 3 साल का रिटर्न 18.43 प्रतिशत है।
निवेश को लेकर जहां तक बात है तो हाल ही में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने यस बैंक के शेयर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार यस बैंक के शेयर में गिरावट आ सकती है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पहली तिमाही के यस बैंक के नतीजों के बाद कहा है कि इसका रेट 14 रुपये तक आ सकता है। वहीं इसकी रेटिंग को रिड्यूस से घटाकर सेल भी कर दिया है।
वहीं जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर बात है तो यह लगातार तेजी से ऊपर जा रहा है। इसका मुख्य कारण है कि कंपनी का पूरी तरह से कर्ज मुक्त होना है। इसके साथ ही कंपनी के पास लगातार तेजी से ऑर्डर आ रहे हैं। ऐसे में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में लगातार तेजी नजर आ रही है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का लेटेस्ट रेट
- शुक्रवार का क्लोजिंग रेट : 25.00 रुपये
- शुक्रवार का हाई रेट : 25.75 रुपये
- शुक्रवार का लो रेट : 23.95 रुपये
- 1 साल का हाई रेट : 27.05 रुपये
- 1 साल का लो रेट : 5.90 रुपये
वहीं जहां तक रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीते कुछ में काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। केवल अगस्त 2023 में ही सुजलॉन एनर्जी का शेयर 29.53 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं 3 माह में सुजलॉन एनर्जी का रिटर्न 124.22 फीसदी का रहा है। इसके अलावा अगर एक साल का रिटर्न देखा जाए तो यह 184.09 प्रतिशत का रहा है। वहीं 3 साल में तो सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पैसा पांच गुना से ज्यादा तक कर दिया है। बीते 3 साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न 584.93 फीसदी का रहा है।
अब जानिए सुजलॉन एनर्जी के लिए प्राइस टारगेट (Latest target price of Suzlon Energy share)
सुजलॉन एनर्जी पर ब्रोकरेज हाउस कंपनी जेएम फाइनेंशियल ने खरीद की सलाह दी है। इस कंपनी ने सुजलॉन एनर्जी का 30 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस टारगेट प्राइस के अनुसार अभी भी सुजलॉन का शेयर करीब 38 फीसदी की कमाई करा सकता है।
वहीं एंजेल वन के इक्विटी तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक राजेश भोसले के अनुसार सुजलॉन एजर्नी उनकी राय पॉजिटिव है। इनके अनुसार अगर किसी कारण से सुजलॉन का शेयर 22 रुपये से लेकर 22.5 रुपये के स्तर पर आता है तो निवेश किया जा सकता है। वहीं सुजलॉन में 27 रुपये का रजिस्टेंट देखा जा सकता है।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर और यस बैंक के शेयर पर ब्रोकरेज कंपनियों का प्राइस टारगेट बताया जा रहा है। यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। निवेश के पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications