नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है, लेकिन कई कारों पर अभी भी भारी डिस्काउंट चल रहा है। अगर दीवाली पर कार नहीं खरीद पाएं हैं तो इस छूट का फायदा उठाया जा सकता है। कुछ कारों पर तो लाखों रुपये की छूट मिल रही है। आइये जानते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि यह कंपनियां यह डिस्काउंट सीमित समय के लिए दे रही हैं, ऐसे में अगर कार खरीदने का मन है तो तुरंत इसका फैसला लेना होगा। यहां पर कार पर मिल रही छूट की जानकारी दी जा रही है अगर किसी को और जानकारी चाहिए ताे वह कार कंपनी की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकता है।
होंडा अमेज पर मिल रहा हैं 42 हजार रुपये तक का फायदा
होंडा अमेज केा खरीदने पर इस समय 42,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 30,000 का एक्सचेंज बोनस और चौथे व पांचवे साल की एक्सटेंड वारंटी फ्री दी जा रही है। इस वांरटी की कीमत 12,000 रुपये है। इस प्रकार 42,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इसके अलावा जो ग्राहक एक्सचेंज बोनस का फायदा नहीं लेते हैं, उनके लिए कंपनी 3 साल का होंडा केयर मेनटेनेंस प्रोग्राम पैकेज फ्री दे रही है, जिसकी कीमत 16,000 रुपये है। यह ऑफर एस एडिशन को छोड़कर होंडा अमेज के सभी वेरिएंट पर मान्य है।
होंडा जैज
होंडा जैज की खरीद पर करीब 50,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। इसमें 25,000 रुपये का नगद डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। यह ऑफर होंडा जैज के सभी वेरिएंट पर मान्य है।
होंडा डब्ल्यूआर-वी
होंडा डब्ल्यूआर-वी की खरीद पर 45,000 रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। इस कार की खरीद पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यह ऑफर होंडा डब्ल्यूआर-वी के सभी वेरिएंट पर मिल रहा है।
होंडा सिटी
होंडा सिटी सेडान की खरीद पर 32,000 रुपये का नगद डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस का ऑफर दिया जा रहा है। इस प्रकर कुल मिलाकर 62,000 रुपये की छूट का फायदा लिया जा सकता है। यह ऑफर होंडा सिटी के सभी वेरिएंट पर दिया जा रहा है।
होंडा बीआर-वी
होंडा बीआर-वी के एस-पेट्रोल मैनुअल को छोड़कर होंडा बीआर-वी सभी वेरिएंट पर 1.1 लाख रुपये तक की छूट का ऑफर चल रहा है। इसमें 33,500 रुपये का नगद डिस्काउंट, 26,500 रुपये की एक्सेसरीज और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। अगर कोई एक्सचेंज बोनस का लाभ नहीं लेगा तो उसे नगद डिस्काउंट के साथ ही 36,500 रुपये की फ्री एक्सेसरीज दी जा रही है। वहीं एस-पेट्रोल मैनुअल पर 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस का ऑफर चल रहा है।
होंडा सिविक
सिविक डीजल पर कंपनी 2.5 लाख रुपये का नगद डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही कंपनी 36 महीने या 75,000 किलोमीटर पर 52 प्रतिशत बायबैक की गारंटी भी दे रही है। चुनिंदा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को कंपनी यह कार 3, 4 और 5 साल के लिए लीज पर भी दे रही है।
सिविक वी सीवीटी पेट्रोल वेरिएंट पर दो लाख रुपये का नगद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर भी लीज ऑप्शन उपलब्ध है। वीएक्स और जेडएक्स पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट पर 75,000 रुपये का नगद डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और लीज ऑप्शन दिया जा रहा है।
होंडा सीआर-वी
सीआर-वी पर कंपनी सबसे ज्यादा छूट दे रही है। इसके डीजल 4डब्ल्यूडी 9एटी वेरिएंट पर कंपनी 5 लाख रुपये की नगद छूट दे रही है। इसके साथ ही इस कार पर 52 प्रतिशत बायबैक की गारंटी भी दी जा रही है। अगर आप इसका 2डब्ल्यूडी 9एटी वेरिएंट लेते हैं तो आपको 4 लाख रुपये की नगद छूट और बायबैक गारंटी मिलेगी। कॉर्पोरेट कर्मचारी इस कार 3, 4 और पांच साल के लिए लीज पर भी ले सकते हैं।
महिंद्रा मराजो कार पर 1.7 लाख रुपये की छूट
महिंद्रा माराजो कार की खरीद पर भारी डिस्काउंट ऑफर है। मराजो के टॉप वेरिएंट एम8 पर करीब 1.70 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इसमें कैश बेनिफिट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा माराजो के एक4 वेरिएंट पर 60 हजार, एक6 वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। डिस्काउंट से पहले माराजो के मिड स्पेक्स वेरिएंट की कीमत 11.56 से 14.16 लाख रुपए थी। वहीं डिस्काउंट के बाद माराजो कार की कीमत 10.96 लाख रुपए से 12.06 लाख रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
