WhatsApp Business हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से बदल गए मैसेजिंग के रेट्स, कंपनियों को होगा बड़ा असर

आज यानी 1 अक्टूबर से भारत में व्हाट्सएप बिजनेस (WhatsApp Business) का इस्तेमाल करना कई मायनों में महंगा हो गया है। अब कंपनियों को कई तरह के मैसेज भेजने के लिए जेब ढीली करनी होगी। महीने में 1,000 फ्री मैसेज के बाद मिलने वाले सर्विस रिप्लाई पर चार्ज लगेगा, साथ ही 24 घंटे की विंडो में भेजे जाने वाले ज्यादातर यूटिलिटी मैसेज भी बिल किए जाएंगे। मैसेज डिलीवरी रुकने से बचने के लिए कंपनियों को तुरंत अपना पेमेंट मोड अपडेट करना होगा। इस बदलाव का सबसे पहला असर बैंकों, फिनटेक कंपनियों, ई-कॉमर्स, एडटेक और लोकल सेलर्स पर दिखने वाला है। हालांकि, आम व्हाट्सएप यूजर्स के लिए कुछ नहीं बदला है और उनके लिए यह सेवा पहले की तरह बिल्कुल फ्री रहेगी।

व्हाट्सएप ने अब बिलिंग को अलग-अलग कैटेगरी में बांट दिया है। मार्केटिंग मैसेज के लिए लगभग ₹0.86 प्रति मैसेज प्लस GST चुकाना होगा। वहीं, यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन (OTP) मैसेज की कीमत लगभग ₹0.115 प्रति मैसेज प्लस GST रखी गई है। हर महीने मिलने वाले पहले 1,000 सर्विस रिप्लाई तो फ्री रहेंगे, लेकिन इसके बाद चार्ज लगने लगेगा। अपनी सर्विस में किसी तरह की रुकावट से बचने के लिए बिलिंग करेंसी को INR में बदल लें और अपना कार्ड कन्फर्म कर लें। ध्यान रखें, ग्राहकों की बिना सहमति के भेजे गए मैसेजेस को स्पैम नियमों के तहत ब्लॉक किया जा सकता है।

WhatsApp Business New Pricing India 2026: New Message Rates and Charges Explained

WhatsApp Business India: नए रेट्स और फ्री कोटा

अपने बजट की प्लानिंग के लिए नए रेट्स और फ्री कोटा का गणित समझना बहुत जरूरी है। मार्केटिंग मैसेज की कीमत हर प्रमोशन के हिसाब से तय होती है, जबकि यूटिलिटी में OTP और अपडेट्स शामिल हैं। फ्री मिलने वाले 1,000 सर्विस रिप्लाई हर महीने रिसेट हो जाते हैं और अगले महीने कैरी फॉरवर्ड नहीं होते। कोटा खत्म होते ही संबंधित कैटेगरी का चार्ज लागू हो जाएगा। खर्च और पॉलिसी को बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

कैटेगरीबेस रेट (₹/मैसेज)इसमें क्या शामिल हैजरूरी बातें
मार्केटिंग0.86प्रमोशन, ऑफर्स, री-एंगेजमेंटकीमत में GST शामिल नहीं है
यूटिलिटी/ऑथेंटिकेशन0.11524 घंटे के भीतर OTP, रसीदें और अपडेट्सकीमत में GST शामिल नहीं है
सर्विस रिप्लाई फ्री कोटा1,000/महीनाकस्टमर सपोर्ट बातचीत (ग्राहक द्वारा शुरू)कोटा खत्म होने के बाद चार्ज लगेगा

WhatsApp Business बिल कैलकुलेटर: कुछ आसान उदाहरण

बिना GST के अपने कुल खर्च का अनुमान लगाने के लिए आप इस आसान कैलकुलेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केटिंग मैसेज (₹0.86 प्रति मैसेज): 1,000 मैसेज के लिए ₹860, 5,000 मैसेज के लिए ₹4,300 और 10,000 मैसेज के लिए ₹8,600 का खर्च आएगा। वहीं, यूटिलिटी मैसेज (₹0.115 प्रति मैसेज): 1,000 मैसेज का ₹115, 5,000 मैसेज का ₹575 और 10,000 मैसेज का ₹1,150 खर्च बनेगा। हर महीने मिलने वाले 1,000 फ्री सर्विस रिप्लाई रिसेट हो जाते हैं, इसलिए अपने मंथली इस्तेमाल पर नजर बनाए रखें।

कैटेगरीमैसेज की संख्याबिना GST खर्च (₹)
मार्केटिंग1,000860
मार्केटिंग5,0004,300
मार्केटिंग10,0008,600
यूटिलिटी/ऑथेंटिकेशन1,000115
यूटिलिटी/ऑथेंटिकेशन5,000575
यूटिलिटी/ऑथेंटिकेशन10,0001,150

MSMEs के लिए एक्शन प्लान और जरूरी नियम (Compliance)

अपनी बिलिंग करेंसी तुरंत बदलकर INR (भारतीय रुपया) करें और चालू पेमेंट कार्ड अटैच करें। अचानक बढ़ने वाले खर्च से बचने के लिए अपने बिजनेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर (BSP) के मार्जिन और प्रति-टैम्प्लेट फीस की समीक्षा जरूर करें। मैसेज अप्रूवल आसान बनाने के लिए ऑप्ट-इन लिस्ट साफ रखें, ऑप्ट-आउट कीवर्ड तय करें और टेम्पलेट की क्वालिटी बेहतर रखें। इसके अलावा, ग्राहकों की सहमति का लॉग रखें, कमर्शियल कम्युनिकेशन नियमों का पूरा पालन करें और गलती से भी अपने पर्सनल अकाउंट से प्रमोशनल मैसेज न भेजें।

WhatsApp Business खर्च कैसे बचाएं और किस पर पड़ेगा असर?

अपने पेड रिप्लाई का खर्च घटाने के लिए बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब ऑटोमेटेड सेल्फ-सर्विस या सर्च-फ्रेंडली FAQs पर शिफ्ट करें। यूजर्स की जरूरत के हिसाब से ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाएं और जहां फायदा दिखे, वहां सस्ते विकल्प जैसे DLT SMS या IVR का इस्तेमाल करके देखें। इस नए नियम का सबसे पहला और सीधा असर बैंकों, फिनटेक कंपनियों, ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स, एडटेक और लोकल दुकानदारों पर पड़ेगा। हालांकि, व्हाट्सएप पर आम चैटिंग करने वाले साधारण यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+