नई दिल्ली। बचत अगर सही तरीके से की जाए तो 500 रुपये महीना भी 10 लाख रुपये में बदल सकता है। लेकिन ऐसा करने के लिए इस पैसे को कहां जमा किया जाए, इस पर निर्भर करता है। अगर बैंक के माध्यम से यह बचत की जाए तो लगभग 3.5 लाख रुपये का फंड तैयार होगा। वहीं पोस्ट ऑफिस के माध्यम से यह बचत की जाए तो यह फंड करीब 4 लाख रुपये का तैयार होगा। लेकिन अगर यह बचत इक्विटी म्युचुअल फंड के माध्यम से की जाए तो यह 10 लाख रुपये का फंड तैयार कर देगी। हालांकि इसमें समय लगेगा, लेकिन बचत छोटी है, ऐसे में इसे लम्बे समय तक आसानी से चलाया जा सकता है।
आइये जानते हैं कि बचत के इस तरीका का पूरा विवरण क्या है।
बैंक, पोस्ट ऑफिस और म्यूचुअल फंड का रिटर्न
इस वक्त बैंक की आरडी पर करीब 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं पोस्ट ऑफिस की आडी पर करीब 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज दरें बदलती रहती हैं, और पिछले काफी समय से घट ही रही हैं। वहीं इक्विटी म्युचुअल फंड पिछले काफी समय से अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। 5 म्यूचुअल फंड का पिछले 5 साल में औसत रिटर्न 20 फीसदी के ऊपर रहा है। हालांकि इस बीच शेयर बाजार में काफी उठापटक होती रही। इसके बाद भी लोगों को अच्छा रिटर्न मिला है।
कितना समय लगेगा 10 लाख रुपये का फंड तैयार करने में
500 रुपये की छोटी बचत से 25 साल में 10 लाख रुपए का फंड तैयार किया जा सकता है। अगर इस बचत को हर माह बैंक में जमा करेंगे तो 3.5 लाख रुपये का फंड तैयार होगा। वहीं अगर पोस्ट ऑफिस में यह पैसा जमा करेंगे तो यह फंड करीब 4 लाख रुपये का फंड तैयार होगा। फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार जैसे बैंक और पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें बदलती रहती हैं, वैसे ही इक्विटी म्युचुअल फंड का रिटर्न बदलता रहता है। लेकिन अगर हर माह निवेश किया जाए तो कुछ सालों में यह निवेश अच्छा रिटर्न दिखाने लगता है। उनके अनुसार अगर 25 साल तक इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश किया जाए तो बहुत अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली 5 इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम
-एसबीआई स्मॉल कैप डायरेक्ट म्यूचुअल फंड ने 5 साल में दिया है 15.76 फीसदी का रिटर्न।
-एक्सिस स्मॉल कैप डायरेक्ट म्यूचुअल फंड ने 5 साल में दिया है 14.62 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमरंग इक्ट डायरेक्ट म्यूचुअल फंड ने 5 साल में दिया है 13.32 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैप डायरेक्ट म्यूचुअल फंड ने 5 साल में दिया है 12.42 फीसदी का रिटर्न।
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप डायरेक्ट म्यूचुअल फंड ने 5 साल में दिया है 12.36 फीसदी का रिटर्न।
नोट : डाटा 11 फरवरी 2020 का। 5 साल का रिटर्न सालाना यानी सीएजीआर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
