बैंक अकसर प्री-अप्रूव्ड लोन क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर या आय देखकर ही देती है. वहीं ग्राहक का बैंक के साथ संबंध के आधार पर भी व्यक्ति को प्री-अप्रूव्ड पर्सनल मिलता है. चलिए जानते हैं कि प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन क्या होता है और ये सामान्य लोन से कैसे अलग होता है.

अकसर हम पैसों की तुरंत जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन लेना पसंद करते हैं. क्योंकि पर्सनल लोन काफी आसानी से मिल जाता है. बैंक उन लोगों को आसानी से पर्सनल लोन ऑर्फर कर देता है, जिनका क्रेडिट स्कोर या क्रेडिट हिस्ट्री अच्छा होता है.
ऐसे समय में बैंक कुछ कस्टमर को प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन भी ऑफर करता है. आपको बता दें कि प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन, पर्सनल लोन की तरह ही होता है. लेकिन फर्क इतना होता है कि ग्राहकों को इसके लिए आवेदन नहीं करना पड़ता.
वहीं इस लोन में खास बात ये होती है कि इसमें आम पर्सनल लोन से ब्याज कम मिलता है. ये बात ध्यान देने वाली है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि बैंक सभी ग्राहकों को कम रेट पर प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन दें.
बैंक व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर और आय के आधार पर आपको प्री-अप्रूव्ड लोन देता है. बैंक आपको ये ऑर्फर ईमेल, एसएमएस या मोबाइल ऐप के जरिए भेजा सकता है. इसमें लोन की राशि, ब्याज दर और अन्य शर्ते लिखी गई होगी.
क्या है प्री-अप्रूव्ड लोन के फायदें?
इस लोन का सारा प्रोसेस काफी तेजी से हो जाती है. क्योंकि बैंक ये लोन ग्राहक को खुद ऑर्फर करता है. वहीं प्री-अप्रूव्ड लोन में काफी कम डॉक्यूमेंटस लगते हैं.कभी-कभी आपका सारा काम बिना किसी डॉक्यूमेंट के भी हो जाता है.
इसके साथ ही ये लोन असुरक्षित होता है. इसिलए इसमें कोई गारंटी देने की जरूरत नहीं पड़ती है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
