Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड्स पैसे इन्वेस्ट करने से पहले हम अक्सर पूरी जानकारी नहीं लेते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि म्युचुअल फंड्स के जरिए कई फंड्स में पैसा लगाया जा सकता है। आपको इनके बारे में भी पता होना चाहिए ताकि आप अपनी इन्वेस्टमेंट के बारे में पूरी खबर रख सकें। म्युचुअल फंड के जरिए डेट फंड्स, हाइब्रिड फंड्स और इक्विटी फंड्स में पैसे लगाया जाता है। उसके आर्टिकल में हम आपको इन सभी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप जब भी म्युचुअल फंड स्कीम में आपको पता हूं की सबसे ज्यादा पैसा कहां लगाना है ताकि रिटर्न के साथ ज्यादा सुरक्षा मिल सके।
इक्विटी फंड्स को स्टॉक्स फंड्स या शेयर फंड्स भी बोल सकते हैं। इस स्कीम के जरिए आपका पैसा सीधे स्टॉक्स में लगाया जा सकता है। इसमें आपका काफी तेजी से बढ़ता है लेकिन इसमें आपको जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है। आमतौर पर इस्विटी मार्केट में मार्केट रिस्क शामिल होता है। गौरतलब है कि इसमें लंबे समय तक इनवेस्टमेंट की सलाह इस लिए दी जाती है, अगर आपका पैसा मार्केट में लगा है और नुकसान होता है, तो लंबे समय तक पैसे लगाने से आपको रिकवरी के साथ ज्यादा बेहतर रिटर्न मिलता है। इसमें अगर आप पैसे डाल रहे हैं तो आपको बेहतर रिटर्न के साथ नुकसान के लिए भी रेडी होना चाहिए। लेकिन इसमें डायरेक्ट मार्केट के मुकाबले रिस्क कम होता है।

अगर बात की जाए डेट फंड्स की तो इसमें वो लोग निवेश करते हैं, जिन्हें कम जोखिम के साथ समय के लिए म्युचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करना होता है। इसकी तहत आपका पैसा फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटी में लगाया जाता है जिससे मार्केट रिस्क कम हो जाता है। इसके जरिए आप गवर्नमेंट सिक्योरिटी, ट्रेजरी बिल और बॉन्ड में पैसा लगा सकते हैं। इक्विटी फंड्स के मुकाबले डेट फंड्स सुरक्षित होते हैं, पर ग्रोथ का चांस कम होता है। इसमें भी मैच्योरिटी पीरियड होता है।
अगर आपको बेहतर रिटर्न चाहिए तो हाइब्रिड म्युचुअल फंड स्कीम में पैसे इनवेस्ट कर सकते हैं। इसमें आपका पैसा कई स्कीम में लगाया जाता है। इससे आपको बेहतर रिटर्न के साथ सिक्योरिटी भी मिलती है। इसमें आपका पैसा एक से ज्यदा फंड में लगाया जा सकता है। इसमें आपका पैसा गोल्ड, इक्विटी और डेट फंड्स में एक साथ इनवेस्ट किया जा सकता है।
आम तौर पर जो लोग मार्केट रिस्क से बचना चाहते हैं, तो वो हाइब्रिड फंड्स में पैसे इनवेस्ट कर सकते हैं। इसमें आप एक साथ दो इंस्ट्रूमेंट में पैसे निवेश करते हैं, तो इसी लिए इसे हाईब्रिड फंड्स भी कहा जाता है इसे बैलेंस्ड फंड्स के नाम से भी जानते हैं।
इसे लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा इस लिए पसंद किया जाता है, क्योंकि इस स्कीम में मार्केट के उतार चढ़ाव को सहने की ज्यादा क्षमता होती है। इन्हें बेहतर रिटर्न के लिए जाना जाता है। हालांकि इस स्कीम में भी पैसे इनवेस्ट करने से पहले आपको एक्सपर्ट्स से पूरी सलाह लेनी चाहिए या फिर आर चाहें तो इसके बारे में पूरी पढ़ाई करके पैसे इनवेस्ट कर सकते हैं। इस लिए आप रिस्क और जरूरत को देखते हुए अपने हिसाब से बेस्ट प्लान चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications