Business Loan: बिजनेस छोटा हो या फिर बाद हो उसे शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत तो पड़ती ही है। कई बार हमारे पास बिजनेस प्लान तो होता है पर उसे जमीनी स्तर पर शुरू करने के लिए हमारे पास पैसों की कमी होती है। या फिर हमारा पहले से चल रहे बिजनेस को बढ़ाने के लिए भी कई बार पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में आपके पास बिजनेस लोन का विकल्प बचता है।
बिजनेस लोन में भी आपको कई तरह के विकल्प मिलते हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से लिया जा सकता है। आज हम आपको अलग-अलग तरह के बिजनेस लोन की जानकारी देने जा रहे हैं। ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट लोन के लिए अप्लाई करके अपने बिजनेस के सपने को उड़ान दे सकें।

जहां बड़ी कंपनी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए ऑफर इश्यू के जरिए इक्विटी के पेशकश करती हैं, वही छोटी कंपनियों को लोन का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा कई सारे लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए भी पैसे चाहिए होते है, ऐसे में बैंकों के द्वारा अलग-अलग क्राइटेरिया के लिए कई तरह की लोन ऑफर किए जाते हैं।
इनमें आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर संपत्ति या कोई ऐसी चीज जमा करनी पड़ती है जिसे बैंक गारंटी के तौर पर रखता है। ताकि अगर आप लोन की भरपाई ना कर पाए तो आपकी संपत्ति को बेचकर लोन का अमाउंट रिकवर किया जा सके।
जानें कितने प्रकार है बिजनेस लोन
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किसी भी बिजनेस को सामान पूंजी की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि हर बिजनेसमैन अपनी जरूरत के हिसाब से लोन लेता है। उसकी कंपनी में विस्तार के लिए लोन चाहिए होता है तो कुछ को कंपनी चलाने के लिए। इसके अलावा कई उद्योग और अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित होने के कारण हर बिजनेस की जरूरत अलग होती है।
टर्म बिजनेस लोन
टर्म बिजनेस लोन बिना किसी अतिरिक्त लाभ के सीधे आसानी से मिल जाता है। यह एक शॉर्ट टर्म लोन होता है। इस लोन का टेन्योर 1 से 5 साल तक का होता है। ये लोन लेने के लिए आपके द्वारा लैंडर को अपना उद्देश्य भी बताना होता है। अगर आप इस लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको मिलने वाला पैसा आपका बिजनेस क्रेडिट की हिस्ट्री पर निर्भर करता है।
इक्विपमेंट फाइनेंसिंग
अगर आपको अपने बिजनेस के लिए किसी भी मशीनरी या दूसरे सामान खरीदने की जरूरत पड़ती है तो, उसके लिए आप इक्विपमेंट फाइनेंसिंग के जरिए तत्काल कैपिटल की व्यवस्था कर सकते हैं। कई बार लोगों के द्वारा इस लोन का इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए भी कर लिया जाता है।
कॉमर्शियल बिजनेस लोन
अगर आपके बिजनेस का लंबा टर्नओवर है और आपको कैपिटल जरूरत को पूरा करना है तो आपको कॉमर्शियल बिजनेस लोनका सहारा लेना पड़ता है। इसमें आपको तीन से पांच साल के समय के लिए 50 लख रुपए तक का इंस्टेंट कैपिटल मिल जाता है। यह लोन खास तौर पर उन बिजनेसमैन को दिया जाता है, जो 1 साल से या उससे ज्यादा समय से अपना बिजनेस चल रहे हैं और उनका बिजनेस प्रॉफिट दे रहा है।
वर्किंग कैपिटल लोन
वर्किंग कैपिटल लोन का टेन्योर भी 1 से 5 साल का होता है। ऐसे लोन का इस्तेमाल करके आपका बिजनेस में आने वाले खर्चोंको पूरा किया जाता है। इसके अलावा बिजनेस मलिक के द्वारा अपने कर्मचारियों की सैलरी देने जैसी जरूरत को पूरा करने के लिए भी वर्किंग कैपिटल लोन लिया जाता है।
स्टार्टअप लोन
अगर आपको स्टार्टअप शुरू करना चाह रहे हैं तो, उसके लिए आपको फंड की जरूरत होती है। लेकिन स्टार्टअप शुरू करने वालों के पास कुछ खास संपत्ति या फिर सिक्योरिटी एसेट नहीं होता है। ऐसे में लेंडर्स के द्वारा एप्लीकेंट को सिक्योरिटी फ्री लोन दिया जाता है। अक्सर स्टार्टअप लोन लेने के लिए कोई भी संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications