यदि आप नौसिखिए या प्रोफेश्नल निवेशक या ट्रेडर हैं, तो आप इस बात से सहमत होंगे कि कीमतें तीन पैटर्न को फॉलो करती हैं - एक तेजी (बुलिश), एक मंदी (बीयरिश) या एक न्यूट्रल मूवमेंट। खबरें कैसी भी हों फंडामेंटल्स या टेक्निकल्स में बदलाव, कीमतों को तेजी, मंदी या न्यूट्रल ट्रेंड में से किसी को फॉलो करना होता है।

आइए समझते हैं कि इनका क्या मतलब है :
• तेजी का रुझान यह है जिसमें आप किसी स्टॉक या शेयरों के समूह के ऊपर जाने की उम्मीद करते हैं। यदि आप बुलिश हैं, तो आप स्टॉक या स्टॉक्स के खरीदार होते हैं, जिसका अर्थ यह भी है कि आप लॉन्ग पोजीशन रखते हैं।
• मंदी का ट्रेंड ठीक इसके उलट होता है। यदि आप एक मंदी का नजरिया रखते हैं, तो आप शॉर्ट होना चाहते हैं या बेच रहे हैं या आप ऐसा करने के लिए योजना बना रहे हैं।
• एक न्यूट्रल ट्रेंड न तो तेजी है और न ही मंदी, जिसका अर्थ है कि आप प्रतिबद्ध नहीं हैं।
स्टॉक ऑप्शन क्या है?
एक स्टॉक ऑप्शन एक तरह का डेरिवेटिव है जो आपको किसी विशेष स्टॉक की एक निश्चित मात्रा को खरीदने या बेचने का अधिकार देती है, लेकिन दायित्व नहीं। खरीद भविष्य में एक निर्धारित डेट पर पहले से तय मूल्य पर होती है। आइए दो बुलिश स्ट्रेटेटीज पर एक नजर डालते हैं।
ए) कॉल खरीदना
यदि आप किसी स्टॉक पर बुलिश हैं, तो आप कॉल खरीद रहे होंगे। जब आप कॉल खरीदते हैं, तो आपके पास भविष्य में एक स्पेसिफिक स्ट्राइक प्राइस पर स्टॉक खरीदने का अधिकार होता है। यदि कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी पर कीमत स्ट्राइक प्राइस से ऊपर जाती है, तो आप लाभ कमाते हैं, बशर्ते प्राइस भुगतान किए गए प्रीमियम को भी कवर करती हो।
बी) राइटिंग पुट
जब आप पुट ऑप्शन लिखते हैं, तो आप इस धारणा पर काम करते हैं कि स्टॉक स्ट्राइक प्राइस से नीचे नहीं गिरेगा। यह एक प्रीमियम के बदले में किया जाता है। अगर स्टॉक की कीमत स्ट्राइक से ऊपर रहती है, तो पुट लिखने वाला व्यक्ति लाभ कमाता है।
बीयरिश स्टॉक ऑप्शंस स्ट्रेटेजीज
यदि आप मानते हैं कि बाजार और विशिष्ट शेयरों में गिरावट आने की संभावना है, तो दो पॉपुलर बीयरिश स्ट्रेटेजीज कॉल लिखना और पुट खरीदना होंगी। आइए इन्हें समझते हैं :
ए) पुट खरीदना
जब आप एक पुट कॉन्ट्रैक्ट खरीदते हैं, तो आपके पास भविष्य के किसी समय पर स्ट्राइक मूल्य पर शेयर बेचने का अधिकार होता है। यदि कीमतें स्ट्राइक मूल्य से नीचे गिरती हैं, तो निवेशक लाभ कमाते हैं, बशर्ते आप भुगतान किए गए प्रीमियम की राशि को भी ध्यान में रखें।
बी) राइटिंग कॉल
जब आप एक कॉल कॉन्ट्रैक्ट लिखते हैं, तो आप भविष्य में किसी समय पर स्ट्राइक मूल्य पर शेयर खरीदने के लिए सहमत होते हैं। जब तक मूल्य स्ट्राइक के नीचे रहता है, कॉन्ट्रैक्ट बिना किसी फायदे के एक्यपायर हो जाता है, और राइटर प्रीमियम पर होल्ड किए रहते हैं। हालांकि, यहां जोखिम बहुत होता है क्योंकि यदि कीमत स्ट्राइक से ऊपर जाती है तो राइटर की लायबिलिटी गंभीर हो जाती है।
पुट खरीदना और कॉल लिखना पॉपुलर बीयरिश स्टॉक ऑप्शंस ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications