Best time to buy gold: गोल्ड के रेट में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में जानकार बता रहे हैं कि अगर गोल्ड में निवेश करके कमाई करनी है तो यह खरीद का अच्छा समय हो सकता है। आइये जानते हैं कि बीते एक हफ्ते में गोल्ड और चांदी कितना सस्ते हुए हैं।
जहां तक 24 कैरेट गोल्ड की बात है तो बीते हफ्ते इसके रेट मे काफी कमी आई है। गोल्ड का रेट बीते शुक्रवार को 58905 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं गोल्ड का यह रेट सोमवार को 59327 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान गोल्ड का रेट करीब 422 रुपये प्रति दस ग्राम कम हो गया है।

वहीं चांदी के रेट में बीते हफ्ते भारी गिरावट आई है। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 70098 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 71848 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 1750 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2,741 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 6366 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया के अनुसार 2023 में सोने की कीमतों में तेजी की उम्मीद रख सकते हैं। इनके अनुसार गोल्ड का रेट 58,888 रुपये से लेकर 61,111 प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकता है।
वहीं एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च ऐनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार वर्तमान रेट पर सोने में खरीदारी की जा सकती है। दिवाली तक फिर से बड़ी तेजी की उम्मीद है। दिवाली तक सोना 62,500 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है। अगर फेडरल रिजर्व का रुख थोड़ा नरम होता है, तो डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में गिरावट आएगी, जिससे सोना 64,500 रुपये तक भी जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
