Wedding Insurance: शादी हर किसी की जिंदगी में एक खास पल होता है। इस पल को और खास बनाने के लिए परिवार वाले लाखों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं जैसे प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना या शादी न होना, इस खुशी के मौके को फीका कर देती हैं। वेडिंग इंश्योरेंस होना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। शादी से जुड़े खर्चों की भरपाई करने में इससे आपको मदद मिलती है।

वेडिंग इंश्योरेंस क्या है?
वेडिंग इंश्योरेंस एक बीमा पॉलिसी है, जो शादी के आयोजन के दौरान होने वाले नुकसान को कवर करती है। इससे पॉलिसी शादी का न होने या प्राकृतिक आपदा या अन्य घटनाओं के वजह से हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई की जा सकती है।
जानें क्यों होता है वेडिंग इंश्योरेंस जरूरी
मान लीजिए कि किसी वजह से शादी आगे के दिनों के लिए तय कर दी जाती है या फिर शादी नहीं होती है, तो इस बीमा के तहत बुकिंग, सजावट, खानपान आदि पर हुए खर्च की भरपाई इससे हो सकती है। शादी के दौरान आग, चोरी या अन्य कारणों से हुई संपत्ति के नुकसान को कवर किया जाता है।
इसके अलावा शादी के दौरान किसी व्यक्ति को चोट लगने या मृत्यु होने की स्थिति में यह बीमा सहायता प्रदान करता है। भूकंप, बाढ़, तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान को भी यह बीमा कवर करता है। अलग-अलग वेडिंग इंश्योरेंस में अलग अलग तरह के नुकसान कवर जाते हैं। आप अपनी जरूरतों के हिसाब से वेडिंग इंश्योरेंस खरीद सकते हैं।
वेडिंग इंश्योरेंस कैसे प्लान करें?
सबसे पहले शादी के कुल खर्च का अनुमान लगाएं।
फिर अलग-अलग बीमा कंपनियों की पॉलिसियों और उनके कवरेज की तुलना करें।
पॉलिसी लेने से पहले उसकी शर्तों और कवरेज को अच्छी तरह समझें।
आप बीमा पॉलिसी को ऑनलाइन या किसी विश्वसनीय एजेंट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस बीमा में कुछ लीमिट भी होती है। कुछ घटनाएं जैसे आतंकवादी हमला, आत्महत्या, या जानबूझकर की गई क्षति इस बीमा के अंतर्गत नहीं आतीं है। शादी से कम से कम 15 दिन पहले बीमा पॉलिसी लेना जरूरी होता है, ताकि सभी रस्में कवरेज में शामिल हो सकें। नुकसान होने की स्थिति में तुरंत बीमा कंपनी को सूचित करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे क्लेम फॉर्म, नुकसान की जानकारी, और संबंधित रिसिप्ट जमा करें।
वेडिंग इंश्योरेंस एक समझदारी भरा कदम है, जो शादी के दौरान होने वाले अनचाहे खर्चों से आपको बचा सकता है। यह न केवल आपकी मेहनत की कमाई की सुरक्षा करता है, बल्कि आपको टेंशन फ्री भी रखता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
