नई दिल्ली, मार्च 9। वेव्स टोकन ने बीते एक माह में निवेशकों को कफी अच्छा रिटर्न दिलाया है। 1 महीने में वेव्स टोकन ने करीब 140 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब ढाई गुना हो गया है। काफी समय तक बिटक्वाइन और एथेरियम ही क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर जानी जाती थीं। लेकिन अब इनकी संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इसीलिए अचानक पता चलता है कि इस क्रिप्टो ने कुछ समय में ही इतना अच्छा रिटर्न दे दिया है। वेव्स टोकन के संस्थापक, यूक्रेनी मूल के वैज्ञानिक अलेक्जेंडर इवानोव हैं।
आइये जानते हैं कि इस बारे में पूरी जानकारी।
इस जानकारी में इसका लेटेस्ट रेट और बीते 24 घंटे और 1 माह व 1 साल का न्यूनतम स्तर पर यहां पर बताया जा रहा है।
जानिए कहां तक गया है 24 घंटे में इसका रेट
अगर वेव्स टोकन का रेट जानना चाहें तो यह बीते 1 महीने में यहा जहां 140 फीसदी बढ़ा है, वहीं बीते 24 घंटों में 33 फीसदी बढ़कर 24.3 डॉलर के स्तर पर आ गया था। माना जा रहा है कि वेव्स टोकन पर रूस और यूक्रेन विवाद का पॉजिटिव असर रहा है। क्वाइन मार्केट कैप के अनुसार वेव्स टोकन का वॉल्यूम भी करीब 155 फीसदी बढ़ा है। रेट और वॉल्यूम बढ़ने के चलते वेव्स टोकन की मार्केट कैप 2.03 अरब डॉलर तक आ गई है।
वेव्स टोकन हाई और लो रेट
- वेव्स टोकन का रेट बीते 24 घंटे के दौरान जहां न्यूनतम 21.51 डालर रहा है, वहीं अधिकतम का स्तर 24.14 डालर का रहा है।
- वेव्स टोकन का रेट बीते 1 माह के दौरान जहां न्यूनतम 8.29 डालर रहा है, वहीं अधिकतम का स्तर 24.30 डालर का रहा है।
- वेव्स टोकन का रेट बीते 1 साल के दौरान जहां न्यूनतम 7.64 डालर रहा है, वहीं अधिकतम का स्तर 41.33 डालर का रहा है।
जानिए क्या है वेव्स टोकन में तेजी की वजह
वेव्स टोकन में तेजी की वजह रही इसका 2.0 वर्जन की तरफ जाना है। इसे फरवरी 2022 में बनाया गया था। वेव्स टोकन के लिए अब यह नया जेनरिक गवर्नेंस मॉडल रहेगा। ओकेके के सीईओ जे हाओ के अनुसार वेव्स टोकन में कई डिसेंट्रलाइज्ड ऐप्स और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के फीचर जोड़े गए हैं। वेव्स टोकन के 2.0 में अपग्रेड होने का ऐलान पिछले महीने हुआ था। इसके बाद से निवेशकों की इसमें दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। इस अपग्रेडेशन के बाद क्रिप्टो में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी आएगी और गवर्नेंस भी पहले से बेहतर होगा। अब वेव्स टोकन का इस्तेमाल ब्लॉक रिवॉर्ड्स के तौर पर किया जाता है।
2016 में लांच हुई थी वेव्स टोकन
वेव्स टोकन की शुरुआत 2016 के मध्य से हुई थी। तब से अब तक इसने अपने निवेशकों को करीब 12,000 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। क्वाइन मार्केट कैप के अनुसार इसकी सप्लाई अनलिमिटेड है। इस वक्त बाजार में 10,76,79,088 वेव्स टोकन सप्लाई में हैं।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications