नई दिल्ली। दुनिाय में बहुत से लोग अमीर है और बहुत से लोग निवेश के दम पर अमीर बने हैं। लेकिन उनमें से वॉरेन बफे अकेले ऐसा नाम हैं जो आज भी उदाहरण हैं। अगर शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश की बात हो तो वॉरेन बफे के टिप्स आज भी काम आते हैं। इनके टिप्स वित्तीय प्रबंधन के कोर्स में पढ़ाए भी जाते हैं। आज वॉरेन बफे का जन्मदिन है। वह आज 90 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन उनके दशकों पहले दिए गए निवेश टिप्स आज भी उतना ही महत्वपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी अगर शेयर बाजार में निवेश करते हैं या निवेश शुरू करना चाहते हैं तो उनके निवेश टिप्स आपके काफी काम के हो सकते हैं।

वॉरेन बफे के निवेश टिप्स जानने के पहले उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य
वॉरेन बफे ने "बर्कशायर हैथवे" कंपनी को 1964 में इसलिये खरीदा था, ताकि उसके सीईओ को बर्खास्त कर सकें।
वॉरेन बफे अभी तक कुल 25 अरब डॉलर दान कर चुके हैं।
वॉरेन बफे की 1 दिन की औसत आय करीब 37 मिलियन डॉलर है।
वॉरेन बफे दिन का लगभग 80 प्रतिशत समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं।
वॉरेन बफे ने अभी तक केवल 1 ईमेल भेजा है। यह ईमेल उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के जेफ राइक्स को भेजा गया था।
आइये अब जानते हैं वॉरेन बफे के निवेश टिप्स
आय के हरदम एक से ज्यादा स्रोत होने चाहिए
वॉरेन बफे की सबसे चर्चित निवेश टिप्स है कि लोगों को आय के एक से ज्यादा स्रोत बनाने चाहिए। इनका मानना है कि कमाई के एक ही स्रोत पर निर्भर न रहें। यह स्रोत चाहे नौकरी ही क्यों न हो। आय के अधिक स्रोत बनाने के लिए निवेश को भी माध्यम बनाया जा सकता है, जिससे कुछ अतिरिक्त कमाई हो सके।
समय का करें निवेश
समय पर निवेश से वॉरेन बफे का मतलब टाइम से है। उनका मानना है कि अमीर लोग ‘टाइम' में इन्वेस्टमेंट करते हैं। वहीं नासमझ लोग पैसे में निवेश करते हैं। वॉरेन बफे के अनुसार समय सबसे ज्यादा कीमती होता है। वॉरेन बफे का कहना है कि किस चीज या काम को कितना वक्त देना है, यही टाइम मैनेजमेंट है, जो लोगों को आगे बढ़ाता है। वॉरेन बफे के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन रोज 24 घंटे ही मिलते हैं, अब यह आप है कि आप उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं।
प्लानिंग के बिना निवेश शुरू न करें
वॉरेन बफे का कहना है कि निवेश शुरू करने से पहले आपके पास एक लक्ष्य जरूर हो, जिसके लिए प्लानिंग बना सकें। वॉरेन बफे का मानना है कि बिना लक्ष्य के निवेश करने में अक्सर फायदा नहीं होता है। वहीं वॉरेन बफे का कहना है कि लक्ष्य थोड़ा लम्बे समय के बनाएं और निवेश के नतीजों के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करें।
एक ही जगह न करें पूरा निवेश
वॉरेन बफे की एक और महत्वपूर्ण टिप्स है कि सारा निवेश एक ही जगह न करें। वॉरेन बफे के अनुसार अगर निवेश करने वाली जगह पर दिक्कत आई तो आपका पूरा निवेश ही फंस जाएगा। ऐसे में निवेश को कई जगहों पर करना चाहिए। न पूरा निवेश बैंक में करें और न ही पूरा निवेश पोस्ट ऑफिस में करें। जहां तक शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की बात है तो सारा निवेश न तो एक ही कंपनी में करें और न ही सारा निवेश म्यूचुअल फंड की एक स्कीम में करें।
मूल्य और कीमत का अंतर समझें
वॉरेन बफे की निवेश के बारे में एक और जरूरी टिप्स है कि मूल्य और कीमत का अंतर समझें। उनके अनुसार कीमत वह है जो आप चुकाते हैं, लेकिन मूल्य वह चीज है, जो बदले में आपको मिलती है। ऐसे में मूल्य के पीछे भागें न कि कीमत के पीछे। इसको आसानी से समझना हो तो ऐसे समझें कि आज अगर आप रिलायंस में निवेश करना चाह रहें हैं तो इसकी कीमत तो वह है जो आप देंगे। लेकिन मूल्य यानी कंपनी कितना मूल्यवान है यह तो बाद में पता चलेगा। ऐसे में हमेशा मूल्यवान कंपनियों का चयन करें, चाहे उस वक्त पर उनका रेट कुछ ज्यादा ही क्यों न हो।
निवेश में धैर्य सबसे जरूरी
वॉरेन बफे के अनुसार निवेश के बाद सब्र या धैर्य सबसे जरूरी होता है। क्योंकि लम्बे समय के निवेश में कई बार उतार चढ़ाव आते हैं। ऐसे में निवेश करते वक्त बनाई प्लानिंग के अनुसार ही अमल करना चाहिए। रोज रोज के घटनाक्रम से प्रभावित नहीं होना चाहिए। हां अगर लगता कि निवेश का फैसला गलत हो गया है, तो बिना देर किए उसे सुधार लेना चाहिए, लेकिन असमंजश की स्थिति में नहीं रहना चाहिए।
अमीर बनने के लिए आदतें भी बदलें
वॉरेन बफे के अुनसार अगर अमीर सिर्फ किस्मत के भरोसा नहीं अपने भरोसे बनना चाहते हैं तो कुछ आदतें भी बदलना चाहिए। आपको अपने भीतर कुछ आदतें पालनी होंगी। इनमें पैसे खर्च करने से लेकर निवेश तक की आदतें शामिल हैं। वॉरेन बफे के मुताबिक, हमेशा कुछ नया सीखने की इच्छा आपको आसानी से अमीर बनने में मदद करती है। उनके अनुसार चीजों की भविष्य में जरूरत को समझने की आदत डालें। उनके अनुसार वह मैं कोई भी चीज नहीं फेंकता, जब तक वह कम से कम 20-25 साल पुराना ना हो जाए।
गिरते बाजार में खुद को शांत रखें
वॉरेन बफे के अनुसार शेयर बाजार में उतार चढ़ावा आते रहते हैं, यह कई बार काफी बड़े होते हैं। ऐसे में खास करके गिरते शेयर बाजार के दौर में अपने को शांत रखें और अपनी राय तभी बदलें जब वाकई ऐसा करना जरूरी हो। हड़बड़ी में शेयर बेचने का कदम कभी नहीं उठाना चाहिए।
वॉरेन बफे की अंतिम सलाह है कि कैश इज ऑलवेज किंग
वॉरेन बफे की हरदम अंतिम सलाह रहती है कि कैश इज किंग। वॉरेन बफे का मानना है कि निवेश उतना ही करें, जिसके बाद आपके पास कुछ कैश भी बचा रहे। क्योंकि अगर खराब समय आया तो आपको अपने निवेश को तोड़ना नहीं पड़ेगा। वहीं अगर गिरावट के दौर में मौके मिलते हैं तो कैश रहने की वजह से आप उसका फायदा भी उठा सकते हैं। इसलिए अपने पास कुछ कैश हरदम जरूर रखें। कभी भी इतना निवेश न करे दें कि किसी के ऊपर आश्रित होना पड़े।
More From GoodReturns

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications