नयी दिल्ली। जीवन में कभी भी किसी जरूरत के चलते आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। जरूरत के समय आप लोन के बारे में सोचने लगते हैं। ऐसा समय कभी भी आ सकता है। इसलिए किसी भी तरह के लोन से पहले उसके फायदे और नुकसान का पता होना चाहिए। साथ ही आपको लोन के अलग-अलग विकल्पों के बारें में भी पहले से पता होना जरूरी है। जैसे कि सस्ता लोन और तुरंत लोन कैसे और कहाँ मिलेगा। हमारे देश में अकसर जरूरत के समय पर्सनल लोन लिया जाता है। आपको भी किसी जरूरत के समय पर्सनल लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए पर्सनल लोन की जरूरत पड़ने से पहले आपको इसके लिए जरूरी योग्यता के बारे में जानना चाहिए। हम आपको बताने वाले उन जरूरी बातों के बारे में जो पर्सनल लोन लेने से पहले आपको पता होनी चाहिए, ताकि आप जरूरत के समय पर्सनल लेने के योग्य हों।
पहले जानिये पर्सनल लोन के लाभ
पर्सनल लोन क्रेडिट कार्ड के मुकाबले काफी शानदार ऑप्शन है। पर्सनल लोन के तहत क्रेडिट कार्ड की सीमा से ज्यादा लोन लिया जा सकता है। आपको इसमें बड़ी सुविधा यह मिलती है कि आप इसे ईएमआई यानी मंथली किश्तों में अदा कर सकते हैं। बाकी आप कितनी किश्तों में यह लोन चुका सकते हैं यह आपको लोन लेते समय बता दिया जाता है। यहाँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर भारतीय कारोबार के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। इसमें महिलाएँ और पुरुष दोनों शामिल हैं।
कैसे पता चले योग्यता
बता दें कि विभिन्न बैंकों में पर्सनल लोन के लिए अलग-अलग रुल्स होते हैं। इसके लिए जरूरी नियमों की जानकारी आपको किसी भी बैंक की वेबसाइट पर मिल सकती है। इसमें सबसे जरूरी चीजें हैं आय का स्रोत बताना। यानी आपके पास आय के स्रोत की डिटेल्स और प्रूफ होना चाहिए। पर्सनल लोन के लिए नवीनतम सैलेरी स्लिप या आयकर रिटर्न रसीद से बात बन सकती है। इसके अलावा आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा एडरेस प्रूफ, आधार कार्ड, पासपोर्ट, खास कर पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत भी पड़ती है। हालाँकि एक बात ध्यान रखें कि बाकी लोन के मुकाबले पर्सनल लोन पर अधिक ब्याज दर होती है।
भारतीय इसलिए लेते हैं पर्सनल लोन
हमारे देश में 22.4 फीसदी पुरुष और 19 फीसदी महिलाएँ कारोबार के लिए पर्सनल लोन लेते है। इसके बाद घर बनाने के लिए सबसे अधिक पर्सनल लोन लिया जाता है। इसके अलावा जिन कारणों से भारतीय पर्सनल लोन का रुख करते हैं उनमें मेडिकल खर्च, अन्य कर्ज चुकाना और एजुकेशन शामिल है। पर्सनल लोन शादी, ट्रेवल, इलेक्ट्रिक चीजें, गाड़ी और किसी खास अवसर पर भी लिया जाता है। मगर आपके लिए जरूरी है जरूरत पड़ने से पहले ही तैयारी रखें।
यह भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड : 2020 के लिए सबसे शानदार इक्विटी फंड्स, होगा भारी मुनाफा
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
