
Varanium Cloud shares gave excellent returns : आईपीओ में लोग निवेश करने से कतराते हैं। लेकिन अगर एक शेयर पर नजर डाली जाए तो इसने रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न दिया है। 6 माह में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा आठ गुना तक कर दिया है। आइये जानते हैं इस शानदार शेयर के बारे में।
इस शानदार शेयर का नाम है वेरेनियम क्लाउड। इस शेयर में जिन निवेशकों ने केवल 6 माह पहले ही केवल 1 लाख रुपये का निवेश किया है। उस निवेश की वैल्यू अब करीब 28 लाख रुपये हो चुकी है। यही कंपनी अब बोनस शेयर देने जा रही है।
वेरेनियम क्लाउड के शेयर का रेट इस वक्त करीब 713 रुपये का है। वहीं कंपनी ने इस शेयर को 122 रुपये पर आईपीओ के दौरान ऐलाट किया था। कंपनी का आईपीओ सितंबर 2022 में आया था।
वेरेनियम क्लाउड का आईपीओ 27 सितंबर 2022 को लिस्ट हुआ था। उस दिन इस शेयर की लिस्टिंग एनएसई पर 131 रुपये के स्तर पर हुई थी। इस शेयर ने अपने निवेशकों को 7 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिया था।
वेरेनियम क्लाउड कंपनी अब अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। वहीं कपनी इससे पहले मार्च में हर शेयर को दो शेयर में बदल चुकी है। इसके बाद कंपनी ने एक शेयर पर एक का बोनस दिया था। इसके बाद अब कंपनी बोनस शेयर देने जा रही है।


इस सबके बाद जिन निवेशकों ने अभी तक आईपीओ के बाद से शेयर नहीं बेचें हैं, उनके पास शेयरों की संख्या चार गुना तक हो गई है। इस प्रकार से आईपीओ के दौरान 1 लाख रुपये का किया गया निवेश करीब 28 लाख रुपये का हो चुका है।
हालांकि शेयर जिस तेजी से बढ़ चुका है, ऐसे में एकदम से ऐसी ही तेजी की उम्मीद रखना ठीक नहीं है। इसलिए निवेशकों को इस शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लेना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश की वैल्यू तेजी से ऊपर और नीचे होती है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
