Vedanta Share News: शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ रैली जारी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई बना रहे. बाजार की इस तेजी में चुनिंदा शेयर भी फोकस में है. इसमें अनिल अग्रवाल की कंपनी वेंदाता लिमिटेड का शेयर भी शामिल है. केवल 6 महीने में स्टॉक 76% उछल चुका है. शेयर BSE पर 14 जून को 447 रुपए के भाव पर बंद हुआ, जोकि मंगलवार को फोकस में रहने वाला है. क्योंकि कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में नई नियुक्ति हुई है. इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के अपॉइंटमेंट से शेयर 18 जून को एक्शन दिखा सकते हैं. साथ ही 10 अरब डॉलर के ऑपरेटिंग प्रॉफिट को लेकर वेदांता ग्रुप की योजना भी शेयर में हलचल दिखा सकती है.
वेदांता में हुईं दो नियुक्तियां
एक्सचेंज फाइलिंग में वेदांता ने सोमवार को बताया कि 17 जून को बोर्ड मीटिंग हुई. इसमें पल्लवी जोशी बाखरू 1 जुलाई से इंडिपेंडेंट डायरेक्ट के रूप में नियुक्त हुई हैं, जिनका कार्यकाल अगले 2 साल के लिए होगा. यानी 30 जून 2026 को कार्यकाल खत्म होगा.
56 साल की पल्लवी जोशी बाखरू को अलग-अलग सेक्टर में करीब 30 साल का अनुभव है. वहीं, प्रसून कुमार मुखर्जी को भी 2 साल के लिए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल 11 अगस्त 2024 से 11 अगस्त 2026 तक होगा. दोनों ही नियुक्तियों को फिलहाल शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है. मुखर्जी की उम्र 68 साल है, जोकि Sesa Goa में 2006 से 2014 तक एग्जिक्युटिव डायरेक्टर के पद पर रहे.

10 अरब डॉलर के EBITDA की दिशा में ग्रुप
वेदांता ग्रुप ने 10 अरब डॉलर ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करने के लिए ग्रुप ने 50 हाई-इंपेक्ट ग्रोथ वाले प्रोजेक्ट्स पर भरोसा जता रहा. इसकी जानकारी कंपनी ने फंड मैनेजर्स और एनालिस्ट्स के सामने पेश किए गए प्रजेंटेशन में दी. 50 हाई-इंपेक्ट ग्रोथ वाले प्रोजेक्ट्स में जिंक, एल्युमीनियम, ऑयल एंड गैस और पावर बिजनेस शामिल हैं. बता दें कि ये प्रोजेक्ट्स पूरे होने के अंतिम फेज की ओर हैं.
हाई-इंपैक्ट ग्रोथ वाला एल्युमीनियम प्रोजक्ट लगभग पूरा हो चुका है, जो हर साल करीब 31 लाख टन की सप्लाई करेगा. वेदांता ग्रुप का अनुमान है कि हर 5 साल में घरेलू मार्केट के दोगुना होने की उम्मीद है. इससे बिजनेस डिमांड आउटलुक 2 गुना बढ़ने की संभावना है. जिंक कारोबार भी 1000 डॉलर प्रति टन की लागत के साथ हर साल 12 लाख टन जिंक प्रोडक्शन कर रहा है. इसका भारतीय मार्केट में 75 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है. कंपनी 20 लाख टन के प्लान पर काम कर रही.
कंपनी की ओर से जारी प्रजेंटेशन में दी जानकारी के मुताबिक वेदांता ग्रुप का ऑयल एंड गैस बिजनेस की ग्रोथ पर काम कर रहा. इसके तहत अगले 3 साल के दौरान मौजूदा उत्पादनको बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य है. कंपनी का लक्ष्य हर दिन 3 लाख बैरल प्रोडक्शन तक पहुंचना है. ग्रुप इन प्रोजेक्ट्स पर 8 अरब डॉलर का निवेश कर रही है.
वेदांता पर ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट
वेदांता का शेयर 6 महीने में करीब 76% की मजबूत दिखा चुका है. दमदार कारोबारी ग्रोथ के चलते ब्रोकरेज फर्म आगे के लिए बुलिश हैं. इसके तहत ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने स्टॉक पर लॉन्ग टारगेट 644 रुपए का दिया है. जो कि शेयर के मौजूदा भाव से 44 फीसदी अपसाइड का टारगेट दिया है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
