नई दिल्ली, मई 26। आजकल ब्याज दरें तेजी से घट रही हैं। आशंका है कि 1 जुलाई 2021 से पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें फिर से घटेंगी। ऐसा होता है तो लोगों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान होगा। ऐसी स्थिति में लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अपने थोड़ा बहुत पूंजी का कहां पर निवेश करें, कि उनको अच्छा रिटर्न मिल जाए।
ये हैं निवेश के विकल्प
बैंक की एफडी में पैसा रखना लोग ज्यादा पंसद करते हैं। हालांकि उनका इस बात पर ध्यान नहीं जाता है कि देश के बैंकों में जमा पैसा केवल 5 लाख रुपये तक की सुरक्षित है। इसमें मूलधन और ब्याज दोनों ही शामिल हैं। यानी अगर लोग पैसा बैंक में भी रखते हैं, तो वह भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है। ऐसे में अगर आप थोड़ा सा रिस्क ले तो आपका थोड़ा सा ही पैसा आपको लखपति या करोड़पति बना सकता है। यह रिटर्न आमतौर पर शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश पर मिलता है। ऐसा ही एक शेयर है, जिसने अपने निवेशकों का 10 साल में ही करोड़पति बना दिया है। इस शेयर ने 1 लाख रुपये के निवेश को 10 साल में 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बना दिया है। यानी अगर आपके पास 1 लाख रुपये न हो और आपने 10 हजार रुपये ही इस शेयर में लगाया होता तो यह 10 लाख रुपये बन गया है। बल्कि यह भी समझ सकते हैं कि अगर आपने आज से 10 साल पहले केवल 1 हजार रुपये का निवेश भी इस शेयर में कर दिया होता तो आज उसकी वैल्यू 1 लाख रुपये होती।

जानिए रिस्क क्या होता है
हो सकता है कि आप आज से 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश करने से बचते, क्योंकि यह बड़ी रकम मानी जाती है। लेकिन उस वक्त आप 10,000 रुपये या 1000 रुपये का निवेश तो कर ही सकते थे। ऐसे में सब को यह पता होना चाहिए कहां तक रिस्क है और कहां तक उस उस रिस्क को आप ले सकते हैं।
आइये अब जानते हैं उस शेयर के बारे में
वैभव ग्लोबल लिमिटेड है शेयर का नाम
वैभव ग्लोबल लिमिटेड एक ग्लोबल ज्वैलरी ई-रिटेलर कंपनी है। इस शेयर ने 10 साल पहले निवेश करने वालों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। वैभव ग्लोबल लिमिटेड के शेयर में अगर किसी ने 10 साल पहले निवेश किया होगा तो उसको इस वक्त तक 10,000 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल चुका है।
ऐसे बने निवेशक करोड़पति
वैभव ग्लोबल लिमिटेड के शेयर में अगर किसी ने आज से 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। वैभव ग्लोबल लिमिटेड के 1 शेयर की कीमत 22 मई, 2011 को 8.10 रुपये थी। यह कीमत आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आज 827.00 रुपये रही है। वहीं यह शेयर में अधिकतम 1,050 रुपये का स्तर छू चुका है। जहां तक एक साल में न्यूनतम स्तर की बात है तो यह 204.80 रुपये तक के स्तर पर जा चुका है।
वैभव ग्लोबल लिमिटेड का शेयर का रेट 10 साल में करीब 8 रुपये से 800 रुपये तक आ गया है। इस प्रकार इस शेयर ने 10 साल में ही 10,000 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
करीब 1 साल पहले थी यह कीमत
वैभव ग्लोबल लिमिटेड के शेयर की कीमत 22 मई, 2020 को 212 रुपये थी। वहीं यह कीमत आज 827 रुपये है। यानी एक साल में ही यह शेयर करीब चार गुना हो चुका है। वैभव ग्लोबल लिमिटेड कंपनी एक मल्टीनेशनल इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर, होलसेलर और फैशन ज्वैलरी के साथ फैशन एसेसरीज की उत्पादक कंपनी है। यह अपने शॉपिंग चैनल और ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से उत्पादों की बिक्री करती है। कंपनी अमेरिका और ब्रिटेन में भी अपने उत्पादों की बिक्री ऑनलाइन करती है।
ये है वैभव ग्लोबल लिमिटेड कंपनी की वित्तीय स्थिति
वैभव ग्लोबल लिमिटेड का वित्तीय वर्ष 2020_21 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 41 फीसदी बढ़ा है और यह बढ़कर 56 करोड़ रुपये हो गया है। वही इससे पहले के साल में इसी तिमाही में यह 39.74 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी बीती मार्च तिमाही में बिक्री सालाना आधार पर 33.7 फीसदी बढ़कर 665.88 करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications