नई दिल्ली। शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता काफी हलचल का है। इस हफ्ते जहां निवेश के लिए 3 आईपीओ खुल रहे हैं, वहीं 2 आईपीओ लिस्ट भी हो रहे हैं। इन 3 आईपीओ के नाम हैं यूटीआई एएमसी, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड। इन तीनों आईपीओं में आज से निवेश किया जा सकता है। लेकिन यह मौका ज्यादा दिन नहीं रहेगा, इसलिए इनके बारे में यहां पर पूरी जानकारी लेने के साथ ही जानें निवेश के लिए लास्ट डेट क्या है। इसी महीने लिस्ट हुए कुछ आईपीओ निवेशकों का पैसा लिस्टिंग वाले दिन ही डबल कर चुके हैं। वहीं इस हफ्ते केमकॉन स्पेशियालिटी और कैम्स का आईपीओ लिस्ट भी होने जा रहा है। कंपनी ने निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर भी कर दिए हैं।
पहले जानें यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी के आईपीओ के बारे में
यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी यानी यूटीआई एएमसी का आईपीओ आज यानी 29 सितंबर 2020 को निवेश के लिए खुल चुका है। इस आईपीओ में 1 अक्टूबर 2020 तक निवेश किया जा सकता है। यूटीआई एएमसी शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाली तीसरी कंपनी है। यूटीआई एएमसी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होंगे। यूटीआई एएमसी का प्राइस बैंड 552 रुपये से लेकर 554 रुपये का है। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 3,89,87,081 शेयर बेचने जा रही है। यूटीआई एएमसी में अगर निवेश करना चाहते हैं तो आपको न्यूनतम 27 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अगर ज्यादा शेयर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसी लॉट के हिसाब से आवेदन करना होगा।
जानें मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के आईपीओ के बारे में
सरकारी रक्षा क्षेत्र की कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का आईपीओ भी आज ही यानी 29 सितंबर 2020 को खुल गया है। इस आईपीओ में 1 अक्टूबर 2020 तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 135 रुपये से लेकर 145 रुपये का तय किया है। इस आईपीओ के तहत कंपनी 3,05,99,017 शेयरों की बिक्री कर रही है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट होंगे। अगर आप इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो आपको न्यूनतम 103 शेयरों के लिए आवदेन करना होगा। अगर आप इससे ज्यादा शेयरों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसी लॉट के हिसाब से आगे आवेदन करना होगा।
जानें लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के आईपीओ के बारे में
हैदराबाद स्थित तेल एवं गैस पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ भी आज यानी 29 सितंबर को खुल गया है। इस आईीपओ में भी 1 अक्टूबर 2020 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी अपने इस आईपीओ से 61.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 117 रुपये से 120 रुपये तय किया है। आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
