UPL Share news: इस वक्त निफ्टी-50 के शेयरों में अकेला यूपीएल ऐसा शेयर है, जो 2023 के दौरान नुकसान करा रहा है। लेकिन आज अचानक इस शेयर के रेट में तेजी दर्ज हुई। इस तेजी के वजह से यह शेयर आज बढ़ने वाले टॉप 5 शेयरों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गया।
यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड (यूपीएल) एक रासायनिक कंपनी है। यह कृषि सुरक्षा उत्पादों का विकास और निर्माण के काम में लगी हुई है। कंपनी कृषि रसायन, बीज, औद्योगिक और विशेष रसायन और पोषक आहार उत्पाद करती है।

यूपीएल का 90 फीसदी रेवेन्यू निर्यात से आता है। करीब 140 देशों में इस कंपनी का प्रोडक्ट बेचती होता है। कंपनी के पास करीब 14,000 से अधिक प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन हैं। एशिया रीजन में कंपनी का मार्केट शेयर 32 फीसदी है। लैटिन अमेरिका में 28 फीसदी मार्केट शेयर है। इसके अलावा यूरोप में 20 फीसदी मार्केट शेयर है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में मार्केट शेयर 17 फीसदी है।
सिटी ब्रोकरेज ने यूपीएल में खरीद की सलाह जारी की है। सिटी ने यूपीएल के लिए 800 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। आज के रेट के हिसाब से करीब 35 फीसदी कमाई का मौका मिल सकता है।
यूपीएल का शेयर आज 17 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ है। यूपीएल का शेयर आज एनएसई पर 602.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं आज यूपीएल के शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 583.55 रुपये और अधिकतम स्तर 603.70 रुपये का बनाया है। जहां तक एक साल के रिटर्न की बात है तो यूपीएल ने न्यूनतम स्तर 528.15 रुपये का और अधिकतम का स्तर 788.50 रुपये का बनाया है।
जानिए आज के टॉप गेनर
- यूपीएल का शेयर आज करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 602.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 257 रुपये की तेजी के साथ 9,670.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अदानी पोर्ट का शेयर करीब 34 रुपये की तेजी के साथ 2,855.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एलटीआई माइंडट्री का शेयर करीब 62 रुपये की तेजी के साथ 5,770.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- बजाज ऑटो का शेयर करीब 63 रुपये की तेजी के साथ 6,138.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए आज के टॉप लूजर
- डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 290 रुपये की गिरावट के साथ 5,473.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- सिपला का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,202.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एक्सिस बैंक का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 1,116.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- बीपीसीएल का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 465.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 1,652.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नोट: यहां पर शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले कृपया वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications